बर्थडे पार्टी में समलैंगिक संबंध बनाने से युवक ने किया इनकार, फेसबुक फ्रेंड ने कर दी हत्‍या

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के दरसी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 27 साल के शख्‍स को उसके एक दोस्‍त ने इसलिए मार डाला क्‍योंकि उसने उसके साथ सेक्‍स करने से मना कर दिया था। दोनों की दोस्‍ती सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के माध्‍यम से हुई थी। आरोपी की पहचान साई किरन के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक नाम ब्रह्मा रेड्डी है। वो दरसी मंडल में लंकोजुपल्‍ली का रहने वाला है। ब्रह्मा रेड्डी शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वहीं दरसी का ही रहने वाला साई कुछ महीने पहले ही फेसबुक पर रेड्डी से फेसबुक पर जुड़ा था।

बर्थडे पार्टी में समलैंगिक संबंध बनाने से युवक ने किया इनकार, फेसबुक फ्रेंड ने कर दी हत्‍या

एक दिन साई ने ब्रह्मा को अपने जन्मदिन की पार्टी में बुलाया। ब्रह्मा उससे मिलने गया। वहां से साई अपने चार अन्य दोस्तों के साथ उसे पास के फार्म हाउस ले गया। वहां उन लोगों ने शराब पी और फिर ब्रह्मा के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। उसके बाद उन लोगों ने ब्रह्मा पर सेक्स करने का दबाव बनाया। ब्रह्मा ने सेक्स करने से इनकार कर दिया और कहा कि अगर वे ज्यादा दबाव बनाएंगे, तो वह सबको बता देगा कि वे लोग होमोसेक्शुअल हैं। इसके बाद चीजों ने हिंसक रूप ले लिया और फिर उन लोगों ने ब्रह्मा की हत्या करके उसके शव को फेंक दिया।

शव देखने के बाद स्‍थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी। कड़ी दर कड़ी मिलाने के बाद पुलिस ने इस मामले में हत्या के चार आरोपियों सहित एक आरोपी के पिता को हत्या के बाद भागने में मदद करने के इल्जाम में गिरफ्तार किया। इनमें से एक आरोपी श्रवण ने अपने पिता को इस हत्या के बानरे में बताया तो उन्होंने आरोपियों की वहां से भाग जाने में मदद की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+