Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गर्ल्स हॉस्टल के टॉयलेट में हिडेन कैमरा, लीक हुए 300 से ज्यादा वीडियो, लड़कियों ने किया प्रदर्शन

Andhra Pradesh News: पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए जघन्य घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। उसके दंश से देश अभी उभर भी नहीं पाया था कि लगातार महिलाओं से दुष्कर्म के मामले सामने आने लगे हैं। इस बीच, आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।

यहां एसआर गुडलावलेरू इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के टॉयलेट में हिडेन कैमरा पाया गया। मामले का खुलासा होते ही, गुरुवार रात छात्राओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्राएं हॉस्टल में जमा हुईं और न्याय के लिए नारे लगाने लगीं। उधर, अधिकारियों से जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने और परिसर में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

Andhra Pradesh News

इतना ही नहीं, कथित तौर पर छिपे हुए कैमरे द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो को लड़कों के हॉस्टल में छात्रों के बीच जारी किया गया। पुलिस ने मामले के सिलसिले में इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के एक छात्र को हिरासत में लिया है और जांच जारी है।

29 अगस्त को शुरू हुआ प्रदर्शन अलगे दिन भी रहा जारी
यह घटना तब घटी जब गुरुवार शाम को कुछ छात्राओं को अपने टॉयलेट में हिडेन कैमरा मिला, जिससे वे तत्काल चिंतित और परेशान हो गईं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके बाद अराजक प्रतिक्रिया शुरू हो गई, छात्राओं ने एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया, जो शाम 7 बजे शुरू हुआ। हालांकि, प्रदर्शन शुक्रवार (30 अगस्त) सुबह तक जारी रहा। छात्राओं ने मांग की कि हमें न्याय चाहिए।

300 से ज़्यादा तस्वीरें और वीडियो हुए लीक
पुलिस ने कहा है कि जांच जारी है और वे अभी भी यह पता लगा रहे हैं कि कैमरा लगाने और वीडियो वितरित करने में कोई और छात्र शामिल था या नहीं। रिपोर्ट्स बताती हैं कि गर्ल्स हॉस्टल के टॉयलेट से 300 से ज़्यादा तस्वीरें और वीडियो लीक हुए हैं, कुछ छात्रों ने कथित तौर पर ये वीडियो उस छात्र से खरीदे हैं जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

छिपे हुए कैमरे की खोज और उसके बाद संवेदनशील फुटेज के जारी होने से कई छात्राएं बहुत परेशान हैं। कई ने शौचालय की सुविधा का उपयोग करने के बारे में चिंता और असुविधा व्यक्त की है, जबकि कुछ ने इस क्षेत्र से पूरी तरह से बचने का विकल्प चुना है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+