OI EXCLUSIVE: आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण बोले- अगर जगन सही हैं तो जांच होने दें, डर क्यों रहे?
Pawan Kalyan Oneindia Exclusive Interview: आंध्र प्रदेश के भगवान वेंकटेश्वर के तिरुपति बाला जी मंदिर जिससे करोड़ों भक्तों की अस्था जुड़ी हुई है। उसी तिरुपति मंदिर के प्रसाद के लड्डू में गोमांस की चर्बी, सुअर की चर्बी और मछली के तेल का कथित उपयोग से जुड़े विवाद ने दुनिया भर में भगवान वेंकटेश्वर के भक्तों की आस्था को गहरी चोट पहुंचाई है।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के बयान के बाद इस मुद्दें ने तूफान ला दिया है। सत्तारूढ़ टीडीपी-जेएसपी-भाजपा गठबंधन सरकार और राज्य की पूर्व जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआरसीपी (YSRCP) के बीच इस मुद्दें को लेकर जंग तेज हो चुकी है। आंध्रप्रदेश सरकार वाईएसआरसीपी और पूर्व सीएम सीएम जगन पर लगातार हमले कर रही है।
इस मुद्दे पर आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जनसेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण ने वनइंडिया को दिए एक्सक्यूसिव इंटरव्यू में बात की और पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की बेचैनी पर सवाल उठाए।

आंध्र प्रदेश का सत्तारूढ़ गठबंधन जगन मोहन रेड्डी को कैसे दोषी ठहरा सकता है, जबकि आईटी मंत्री नारा लोकेश ने खुद कहा था कि टीटीडी (तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम) एक स्वतंत्र संस्था है?
इस प्रश्न का जवाब देते हुए पवन कल्याण ने कहा "हमने जगन मोहन पर कब आरोप लगाया है? हम टीडीपी बोर्ड की आलोचना कर रहे हैं। मैं ऑन रिकॉर्ड कह रहा हूं कि मैंने जगन पर व्यक्तिगत तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की। मैं उस टीटीडी बोर्ड पर टिप्पणी कर रहा हूं, जो उनके नेतृत्व में गठित हुआ। अगर आप सही हैं तो जांच होने दीजिए। मेरा सवाल है कि आप क्यों डरे हुए हैं, आप उनका बचाव क्यों कर रहे हैं। जब आप बचाव कर रहे हैं तो इसका मतलब है कि आप इसका हिस्सा हैं।"
'सनातन धर्म पर हमले हिंदू ही कर रहे'
पवन कल्याण ने कहा मैं इसे सिर्फ प्रसाद के मुद्दे के रूप में नहीं देख रहा हूं। ये मुद्दा सिर्फ प्रसाद नहीं, बल्कि ये है कि हम मंदिरों को कैसे चलाते हैं। सनातन धर्म पर बीते कई दशकों से लगातार हमले हो रहे हैं। सनातन धर्म पर जो हमले हो रहे हैं वो हिंदू ही कर रहे हैं।
ये हिंदू जो खुद को हिंदू कहते हैं सनातन का सम्मान नहीं करते हैं। सनातन धर्म सबको साथ लेकर चलना सिखाता है। अगर आप बाकी चीजें हटा दें, तो ये खाने में मिलावट का मु्द्दा है। प्रार्थना एक शांत और सधात वातावरण में की जानी चाहिए। मंदिर में जो प्रसाद दिया जाता है, वो पूरी तरह शुद्ध होना चाहिए।
नारा लोकेश का वो बयान जिस पर छिड़ा विवाद?
दरअसल, सीएम जगन के बेटे आईटी मंत्री नारा लोकेश से जांच रिपोर्ट जारी करने में देरी के बारे में पूछताछ किए जाने के तुरंत बाद ये टिप्पणी की थी कि तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) एक स्वतंत्र ट्रस्ट है, और सीएम जगन केवल कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति कर सकते हैं।" जबकि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पूर्व सीएम ओर जगन मोहन रेड्डी की सरकार को तिरुपति लड्डू के प्रसाद में हुर्ह मिलावट के लिए प्रत्यक्ष तौर पर जिम्मेदार ठहराया है।












Click it and Unblock the Notifications