आंध्र प्रदेश: CM जगन मोहन रेड्डी ने अपने पिता YSR को जयंती पर दी श्रद्धांजलि
आंध्र प्रदेश: CM जगन मोहन रेड्डी ने अपने पिता YSR को जयंती पर दी श्रद्धांजलि
अमरावती, 8 जुलाई: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने शुक्रवार (08 जुलाई) को अपने पिता और अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी को उनकी 73वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। सीएम जगन मोहन रेड्डी ने अपनी मां वाई.एस.विजयम्मा और बहन वाई.एस.शर्मिला व पत्नी वाई.एस.भारती और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वाई.एस. राजशेखर रेड्डी की कडप्पा जिले के इदुपुलापाया में घाट पर स्थित क्रब पर माल्यार्पण किया है।

उन्होंने इस अवसर पर एक पुजारी द्वारा आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में भी भाग लिया और कुछ मिनटों के लिए मौन में बैठे रहे। जगन मोहन रेड्डी कब्र पर उस वक्त पहुंचे जब विजयम्मा, शर्मिला और अन्य पहले से ही वहां बैठे थे। मुख्यमंत्री के पुष्पांजलि अर्पित करने से पहले शर्मिला और उनके बच्चे विजयम्मा के साथ पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद वहां से चले गए। शर्मिला के पति अनिल कुमार हालांकि इस मौक पर नहीं देखे गए।
कथित तौर पर जगन रेड्डी और उनकी बहन के बीच मतभेद तब पैदा हुए जब उन्होंने तेलंगाना में एक राजनीतिक पार्टी बनाई थी। ठीक एक साल पहले शर्मिला ने वाईएसआर तेलंगाना पार्टी (वाईएसआरटीपी) की घोषणा की थी।












Click it and Unblock the Notifications