आंध्रप्रदेश सीएम बोले- सत्ता में आएंगे वापस और 3 महीने बाद विधानसभा में पूर्ण बजट पेश करेंगे
आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव लगभग दो महीने बाद प्रस्तावित है। आगामी चुनाव में अपनी पार्टी की जीत पर भरोसा जताते हुए मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने कहा सत्ता में वापस आएंगे और तीन महीने बाद विधानसभा में पूर्ण बजट पेश करेंगे।

इसके साथ ही सीएम ने कहा कोरोना महामारी के कारण राज्य पर वित्तीय बोझ राज्य ने सहा लेकिन सभी बाधाओं के बावजूद अपने वादों को हमारी सरकार ने पूरा किया है।
मुख्यमंत्री जनग मोहन रेड्डी ने कहा "सरकार ने गंभीर वित्तीय बाधाओं के बावजूद हमारी सरकार ने पांच साल पहले विधानसभा चुनाव में किए चुनावी वादों को लागू किया है।
मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को कहा कि उनके शासन का मॉडल यह सुनिश्चित करेगा कि वह आगामी चुनावों में सत्ता में वापस आएं। इसके साथ ही जगन ने विश्वास जताते हुए कहा "मुझे विश्वास है कि हम तीन महीने बाद राज्य विधानसभा में पूर्ण बजट पेश करेंगे।"
राज्य विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए, जगन ने मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के समय राज्य की 'तनावपूर्ण' वित्तीय स्थिति के बारे में विस्तार से बताया।
सीएम जगन ने विधानसभा सत्र में बताया आंध्र प्रदेश के शेष राज्य का कुल कर्ज, जो उस समय 1,53,000 करोड़ रुपये था। राज्य के विभाजन के समय, जब मैं सत्ता में आया तो 2019 में 4,12,288 करोड़ रुपये हो गया। अब कुल कर्ज 7,03,000 करोड़ रुपये है. इसका मतलब है कि पिछले टीडीपी शासन के दौरान कर्ज बढ़ने की दर 21.87% थी, जबकि पिछले पांच वर्षों के दौरान यह 12.13% है।
इसके साथ ही सीएम जगन आंध्र प्रदेश के विभाजन के तरीके को अन्यायपूर्ण बताया उन्होंने बताया कि राजस्व का 50% तेलंगाना को आवंटित किया गया था, जिसकी कुल आबादी का 42% था, जबकि शेष 50% आंध्र प्रदेश के शेष राज्य को आवंटित किया गया था। 58% आबादी के साथ, राज्य पर 13,000 करोड़ रुपये के वार्षिक राजस्व घाटे का बोझ बढ़ गया है।












Click it and Unblock the Notifications