आंध्र प्रदेश: सीएम जगन मोहन ने विधायकों से किसानों बीच विश्वास पैदा करने को कहा
2024 में आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन चुनाव से पहले मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने अपनी पार्टी के विधायकों से किसानों के बीच विश्वास पैदा करने का निर्देश दिया है। सीएम ने कहा विधायक किसानों के बीच जाएं और उन्हें ये समझाए कि उन्हें चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है, उन्हें सहायता देने के लिए राज्य सरकार हर उपाय करेगी।

ये बात मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने राज्य भर में चक्रवात प्रभवित क्षेत्रों में किए गए राहत कार्यो का अधिकारियों और विधायकों के साथ जायजा देते हुए कही।
सीएम जगन मोहन ने इस अवसर पर ये बात स्पष्ठ किया कि राज्य सरकार नागरिक आपूर्ति विभाग के जरिए किसानों का गीला और भारी बारिश के कारण बदरंग हो चुके धान को खरीदेगी। उन्होंने विधायकों से कहा कि किसानों को भी यही संदेश स्पष्ट रूप दिया जाना चाहिए। किसानों को वो ये बताए कि सरकार पानी के कारण खराब हो चुका गीला धान खरीदेगी।
सीएम जगन ने कहा यदि आवश्यक हो, तो अधिकारियों को नियमों में ढील देनी चाहिए और किसानों के साथ न्याय करने के लिए धान खरीदना चाहिए, उन्होंने कहा कि खरीद आरबीके के माध्यम से की जानी चाहिए और नागरिक आपूर्ति निगम को परिवहन करना चाहिए।
आंध्र प्रदेश सरकार ने पहले ही किसानों को इनपुट सब्सिडी देने के लिए कदम उठाए हैं इसको देखते हुए उन्होंने अधिकारियों को उन किसानों को मुफ्त फसल बीमा योजना के तहत बीमा भुगतान करने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया, जिन्हें चक्रवात के कारण फसल का नुकसान हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications