जन्मदिन पर CM Jagan की नसीहत- सत्ता जनता की सेवा का मौका, नेता ताकत के नशे में चूर न हों
मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने सत्ता को जनता की सेवा करने का एक अवसर करार दिया। अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान उन्होंने सत्ता और ताकत के नशे में चूर न होने की अपील की।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बुधवार को अपना जन्मदिन मनाया। उनके समर्थकों का कहना है कि मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने न केवल राजनीति में अपनी जगह बनाई है, बल्कि चुनौतियों से भरे रास्ते पर चलते हुए राज्य में कल्याण के अर्थ को फिर से परिभाषित किया है। मुख्यमंत्री के समर्थकों ने कहा कि विकास का विकेंद्रीकरण, जिलों की संख्या दोगुनी करके 26 करना, ग्राम सचिवालयों की स्थापना करना और लोगों को डोर स्टेप सरकारी सुविधाएं मिलें, ये सुनिश्चित करने के लिए स्वयंसेवकों की नियुक्ति जैसे प्रयासों से सीएम जगन ने अमिट छाप छोड़ी है।
मंत्रियों और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार, सीएम जगन के नेतृत्व में आंध्र प्रदेश की सरकार ने शिक्षा, चिकित्सा और कृषि क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने दावा किया कि औद्योगीकरण भी तेजी से हुआ है। स्कूलों का नवीनीकरण और स्कूलों में अंग्रेजी मीडियम की पढ़ाई की शुरुआत, छात्रों के बीच पौष्टिक भोजन के साथ टैब और टीवी सेट का वितरण कुछ प्रमुख उपलब्धियां रही हैं।
अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर सीएम जगन ने कहा, सरकार बनने के बाद वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने नवरत्नालु को लागू करने में कोई समय नहीं गंवाया। रायथु भरोसा केंद्र (आरबीके) की शुरुआत के बाद इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली। अम्मा वोडी, वाईएसआर चेयुथा, विद्या कनुका, गरीबों को 30 लाख घरजैसे उपाय किए जा रहे हैं। बकौल मुख्यमंत्री जगन, सरकार ने 95 प्रतिशत चुनावी वादों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की है।












Click it and Unblock the Notifications