चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद चंद्रबाबू नायडू बोले- कुछ बिन्दुओं पर सहमत हुए अधिकारी
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बीच नेताओं के बयानबाजी औरी ईवीएम का मुद्दा भी गरम है। इसी कड़ी में आज टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू समेत कई विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने अपनी शिकायतों और मांगो के बारे में चुनाव आयोग को अवगत कराया है। बैठक खत्म होने के बाद चंद्रबाबू नायडू ने मीडिया से बात भी की।

मीडिया से बात करते हुए चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि चुनाव आयोग का काम पारदर्शी तरीके से चुनाव कराना है। हम जो पूछ रहे हैं वो लोकतंत्री की रक्षा के लिए हैं और पारदर्शिता लाने के लिए हैं। चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि बैठक में वे कुछ बिंदुओं पर सहमत हुए हैं। वे काम कर रहे हैं, उन्हें काम करने दो, फिर हम तय करेंगे कि आगे क्या करना है। बता दें कि 21 विपक्षी दलों की 50 प्रतिशत वीवीपैट मिलान संबंधी मांग को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
AP CM Chandrababu Naidu after opposition leaders meeting with EC: ECs job is to conduct elections in transparent manner, what we are asking for is, protect democracy, bring transparency. They agreed to some points, they are working. Let them work, again well decide what to do. pic.twitter.com/pqhm4kxtRX
— ANI (@ANI) May 7, 2019
वीवीपैट मिलान की मांग खारिज होने के पर चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि वह चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए लड़ाई जारी रखेंगे इसको बंद नहीं करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हैं लेकिन पार्टी झुकेगी नहीं और वो देश में चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए आगे भी अपनी लड़ाई जारी रखेगी।
चंद्रबाबू नायडू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि किसी भी विसंगति वाले स्थिति में पूरे निर्वाचन क्षेत्र में ईवीएम नतीजे के साथ वीवीपैट पर्ची का मिलान होना चाहिए। सभी वीवीपैट पर्ची के मिलान से परिणाम में पांच में दिन की देरी के चुनाव आयोग के दावे पर नायडू ने कहा कि कुछ दिनों की तो बात है। चुनाव आयोग को अन्य चीजों की उपर साख और पारदर्शिता को तरजीह देना चाहिए।
यह भी पढ़ें- बीजेपी के लिए 2014 का प्रदर्शन दोहराना मुश्किल, नहीं छू पाएगी 280 का आंकड़ा- शिवसेना












Click it and Unblock the Notifications