Andhra: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, सीमेंट फैक्ट्री में विस्फोट, 16 लोग घायल
आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले में स्थिति एक सीमेंट फैक्ट्री की अंदर विस्फोट की घटना सामने आई है। हादसे में 16 लोग घायल हो गए हैं। घटना स्थल पर राहत बचाव कार्य जारी है। घायलों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और निष्पक्ष जांच के आदेश दिए। फिलहाल अब तक विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में विस्फोट
नंदीगाम के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) बी रवि किरण ने हादसे को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एनटीआर जिले के जग्गैयापेटा मंडल में स्थित बुदावाड़ा अल्ट्रा टेक सीमेंट फैक्टरी हादसा हुआ। विस्फोट के वक्त फैक्ट्री में वर्कर दूसरी मंजिल पर काम कर रहे थे। विस्फोट के साथ कर्मचारियों और श्रमिकों के ऊपर गर्म सामग्री गिरने लगी। एसीपी के ने कहा, "कोई विस्फोट नहीं हुआ, लेकिन बड़ी मात्रा में सामग्री तीसरी मंजिल से दूसरी मंजिल पर गिर गया। इस गर्म सामग्री की चपेट में आने से कई लोग झुलस गए।"

फैक्टरी में मजदूरों ने की तोड़फोड़
हादसा करीब 11.30 बजे हुआ और घायलों में स्थानीय एवं प्रवासी श्रमिक शामिल हैं। हादसे के बाद श्रमिक गुस्सा गए और कार्यालय में घुसकर कुछ खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए और तोड़फोड़ की, जिसके बाद पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करना पड़ा।
वहीं हादसे के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों से बात की और घायल श्रमिकों के लिए बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
सीएमओ की ओर जारी एक अधिकारिक बयान में कहा कि सीएम ने घटना की चांज के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा, " सीएम नेअधिकारियों को दुर्घटना के कारण पर एक रिपोर्ट सौंपने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कदम उठाने का निर्देश दिया है।"












Click it and Unblock the Notifications