आंध्र प्रदेश के वेस्ट गोदावरी में बड़ा हादसा, बस नाले में गिरने से 9 लोगों की मौत
अमरावती, 15 दिसंबर: आंध्र प्रदेश के वेस्ट गोदावरी जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक बस के नाले में गिर जाने से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई हैं। वहीं 22 अन्य लोग घायल हैं, जिनमें कई गंभीर हैं। आशंका है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। मरने वालों में पांच महिलाएं और बस चालक भी शामिल है। वेस्ट गोदावरी के जंगारेड्डीगुडेम में ये हादसा हुआ है।

पुलिस ने बताया है कि अश्वरापेट से जंगारेड्डीगुडेम जा रही आंध्र प्रदेश स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बस बुधवार सुबह पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नाले में जा गिरी। बस पुल की रेलिंग से टकराकर 25 फीट नीचे गिरी। बस के पलट जाने से लोग फंस गए और इसमें 9 लोगों की जान चली गई।एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया है कि बस में सवार कुल 47 यात्री थे। इनमें से 9 लोगों की मौत हो गई और 22 गंभीर रूप से घायल हो गए।
Recommended Video
सीएम ने आर्थिक मदद का ऐलान किया
आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी ने हादसे को लेकर दुख का इजहार किया है और मामले की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही राज्य सरकार की ओर से हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विस्वभूषण हरिचंदन ने भी हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है और घायलों के जल्द स्वास्थ होने की दुआ की है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications