आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू आज दे सकते हैं इस्तीफा
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के साथ-साथ गुरुवार (23 मई) को चार राज्यों के लिए विधानसभा चुनावों के नतीजों का भी दिन है। आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अब तक के रूझानों के मुताबिक जगन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 146 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं सत्ताधारी तेलुगु देशम पार्टी महज 27 सीटों पर आगे चल रही है।

यहां जन सेना पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते है। चंद्रबाबू नायडू आज शाम 5 बजे राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा दे सकते हैं। वहीं जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक वायएसआरसीपी नेता उमारेड्डी वेंकटेस्वरलू के मुताबिक पार्टी के वाय एस जगनमोहन रेड्डी 30 मई को आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications