आंध्र प्रदेश: अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई रुकने से 14 कोरोना मरीजों की मौत

Andhra pradesh 14 COVID patients dies in Govt General Hospital Anantapur due to a snag in oxygen supply pipelineआंध्र प्रदेश: अनंतपुर के सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई रुकने से 14 कोरोना मरीजों की मौत

अनंतपुर, 1 मई: आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में ऑक्सीजन सप्लाई रुकने से 14 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। अनंतपुर के गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल में शनिवार को ये मौतें हुईं, जब ऑक्सीजन सप्लाई पाइपलाइन में किसी खराबी के चलते मरीजों को ऑक्सीजन मिलना बंद हो गई। जिन 14 मरीजों की मौत हुई है, उनमें छह हड्डी रोग वार्ड में और चार चेस्ट वार्ड में थे। चार मरीज इंटेंसिव केयर यूनिट में ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। जहां 80 और मरीज भी ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। कुछ अपुष्ट रिपोर्ट के मुताबिक जिन मरीजों की मौत हुई है, उनकी संख्या 14 से ज्यादा हो सकती है।

ेम्न

द हिन्दू की रिपोर्ट के मुताबिक, अनंतपुर शहर से विधायक अनंत वेंकटरामी रेड्डी ने बताया है कि उन्हें ऑक्सीजन की सप्लाई रुकने को लेकर लगातार फोन मिले, जिसके बाद अधिकारियों के साथ इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि अस्पताल की ओर से शुरू में ऑक्सीजन सप्लाई में रुकावट की बात को नकारा गया लेकिन दोपहर के बाद लगातार मौतें होने लगीं। प्रशासन इस मामले पर कुछ खुलकर नहीं बोल रहा है।

दिल्ली में भी ऑक्सीजन की कमी से मौतें

कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद देश में ऑक्सीजन की कमी के चलते लगातार मौतों हो रही हैं। शनिवार को ही दिल्ली के बत्रा अस्पताल में एक डॉक्टर समेत 12 कोरोना संक्रमित मरीजों की ऑक्सीजन की कमी के कारण मौत हो गई। बत्रा अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉक्टर एस सी एल गुप्ता ने कहा कि ऑक्सिजन की कमी से मरने वाले आठ रोगियों में से छह रोगी आईसीयू में जबकि दो उच्च निर्भरता वार्डों में भर्ती थे। ऑक्सिजन की कमी से मरने वालों में अस्पताल के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के प्रमुख आर के हिमतानी भी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+