इस साल के अंत तक आंध्र सरकार तैयार कर लेगी स्टेट विजन प्लान 2047
विकसित भारत अभियान के तहत सरकार ने स्टेट विजन प्लान 2047 की शुरुआत की है। इस अभियान को नीति आयोग की मदद के साथ मिलकर दिसंबर 20023 तक तैयार कर लिया जाएगा। इस बाबत प्रदेश के सचिवालय में तीन दिवसीय वर्कशॉप की शुरुआत बुधवार को की गई है।
स्टेट विजन प्लान को तैयार करने के लिए नीति आयोग की ओर से दिशानिर्देश दिए गए हं,जिसमे मुख्य रूप से प्राइरी, सेकेंडरी और सोशल सेक्टर के विकास पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

वर्कशॉप को संबोधित करते हुए नीति आयोग अतिरिक्त सचिव वी राधा ने कहा कि केंद्र सरकार ने विकसित भारत 2047 कार्यक्रम की शुरुआत की है ताकि आम लोग जो मौलिक समस्याएं झेल रहे हैं उसका समाधान किया जा सके। भारत में विकास के मूलभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए जिन दिक्कतों का सामना किया जा रहा है उसे कम कराना हमारा लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र के विकास के लक्ष्य के अलावा, केंद्र कार्यक्रम के हिस्से के रूप में क्षेत्रीय आकांक्षाओं पर भी जोर दे रहा है और कहा कि नीति आयोग विजन प्लान तैयार करने में राज्य सरकार के अधिकारियों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करेगा। उन्होंने अधिकारियों से जल्द से जल्द विजन प्लान तैयार करने का आग्रह किया।












Click it and Unblock the Notifications