Andhra: YSRC और TDP के बीच 2024 में जीत पक्की करने की होड़, जनसंपर्क अभियान तेज

आंध्र प्रदेश में वाईएससी और तेलगु देशम पार्टी ने अपनी सीटें बढ़ाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। राज्य में सत्तारूढ़ दल वाईएसआरसी लोगों तक पहुंचकर सीएम जगन के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचा रही है। वहीं टीडीपी अविभाजित प्रकाशम जिले में अपना जनाधार बढ़ाने में जुटी है।

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आंध्र प्रदेश में वाईएसआरसी और टीडीपी दोनों दलों के बीच तीखी बयानबाजी का भी दौर जारी है। वाईएसआरसी की ओर से दावा किया जा रहा है कि मार्कपुर और कनिगिरी में वाईएसआरसी की जनसभाओं को लोगों का जोरदार समर्थन हासिल हुआ है।

YSRC TDP campaigns competition

दक्षिण के राज्य आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ दल वाईएसआरसी ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। पार्टी के महासचिव वी विजयसाई रेड्डी ने मार्कपुर के मौजूदा विधायक केपी नागार्जुन रेड्डी की आगामी विधानसभा चुनाव में जीत पक्की करने के लिए एक अहम बैठक की। जिसमें वाईएसआरसी के कई दिग्गज मौजूद रहे। पार्टी की इस अहम बैठक में कनिगिरी से मौजूदा विधायक बी मधुसूदन यादव के दोबारा मौके देने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई। जबकि अगले चुनाव में वाईएसआरसी के कुछ विधायकों को अगली बार मौका मिलना लगभग तय माना जा रहा है।

विधायक ऑडिमुलापु सुरेश (येरागोंडापलेम), अन्ना रामबाबू (गिद्दलुर), एम वेणुगोपाल (दारसी), टीजेआर सुधाकर बाबू (संतानुथलापाडु), बालिनेनी श्रीनिवास रेड्डी (ओंगोल), एम महिधर रेड्डी (कंदुकुर) और करणम बलराम वाईएसआरसी की ओर टिकट को लेकर आश्वस्त हैं।

वहीं दूसरी ओर वाईएसआरसी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए सामाजिक साधिकार बस यात्रा के जरिए लोगों के संपर्क साध रही है। पार्टी के जिला अध्यक्ष जे वेंकट रेड्डी ने कहा, "सामाजिक साधिकार बस यात्रा का उद्देश्य वाईएसआरसी सरकार द्वारा बीसी, एससी, एसटी और अल्पसंख्यक समुदायों को प्रदान किए गए सामाजिक न्याय को उजागर करना है।

वहीं दूसरी ओर तेलगु देशम पार्टी के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को कौशल विकास निगम से जुड़े कथित घोटाला मामले में जमानत मिलने के बाद वाईएसआरसी पर वार तेज हो गए हैं। टीडीपी के जिला अध्यक्ष नुकासानी बालाजी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, "वाईएसआरसी सरकार ने अपनी अलोकतांत्रिक और राजनीतिक प्रतिशोध के कारण लोगों का विश्वास खो चुकी है। प्रकाशम में एक मजबूत सत्ता विरोधी लहर है। आंध्र की जनता के साथ टीडीपी एक बार फिर से राज्य का गौरव वापस लाने में सफल होगी।"

इस बीच टीडीपी ने अपना अभियान तेज कर दिया है। पूर्व विधायक दमचार्ला जनार्दन ने टीडीपी के 'बाबू ज़मानत-भविष्यत्कु गारंटी' कार्यक्रम के साथ-साथ लोगों तक पहुंचने के लिए 'जनम कोसम-जनार्दन' अभियान शुरू किया है। टीडीपी ने फिर से पदयात्रा शूरू करने की बात कही है। डोला श्री बाला वीरंजनेय स्वामी , येलुरु संबाशिव राव और गोट्टीपति रवि कुमार समेत सभी टीडीपी विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी के आउटरीच कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+