Ananya Birla: आदित्य बिड़ला ग्रुप की वारिस और मशहूर सिंगर, पैशन-ड्रीम के बीच रोड़ा बन गई थी रईसी
मुंबई, 22 जुलाई। बॉलीवुड हो या हॉलीवुड, ग्लैमर की इस दुनिया में नाम कमाने के लिए हर किसी को अपनी चप्पलें घिसनी पड़ती हैं। हालांकि ऐसे लोगों को सक्सेस मिलने ज्यादा आसान हो जाता है जिनका बैकग्राउंड तगड़ा हो। कहने का मतलब या तो उनका बैकग्राउंड उस इंडस्ट्री से जुड़ा हो या फिर वह किसी पावरफुल फैमली से आते हों। लेकिन जरूरी नहीं के हर किसी को अपनी फैमली बैकग्राउंड का फायदा फिल्म या म्यूजिक इंडस्ट्री में सफल होने में मिले।

आदित्य बिड़ला ग्रुप की वारिस हैं अनन्या
दुनिया से अमीर लोगों में अपना नाम दर्ज कराने वाले आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन और मशहूर कारोबारी कुमार मंगलम बिड़ला को कौन नहीं जातना। वह दुनिया के अमीर शख्सियतों में गिने जाते हैं, उनका परिवार भारत में काफी पावरफुल भी माना जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इतने धनी परिवार से होने के बावजूद जहां लोग अपने घर के बिजनेस को आगे बढ़ाने की सोचते हैं वहीं, अनन्या बिड़ला ने अलग ही प्रोफेशन चुना।

एआर रहमान संग कंपोज किया गाना
अनन्या बिड़ला, कुमार मंगलम की बेटी हैं और वह एक मशहूर सिंगर भी हैं। इन दिनों वह 'टोक्यो ओलंपिक खेल' में भारतीय खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई के लिए बनाए गए एक गाने को लेकर चर्चा में हैं। 'हिंदुस्तानी वे' थीम सॉन्ग को अनन्या ने मशहूर संगीतकार एआर रहमान के साथ मिलकर कंपोज किया है। लोगों को अनन्या बिड़ला द्वारा गया यह गाना काफी पसंद आ रहा है, लेकिन बहुत कम ही लोग जानते हैं कि आखिर अनन्या बिड़ला हैं कौन।

अनन्या के सपनों के बीच आई अमीरी
जैसा की हमने बताया अनन्या बिड़ला एक संपन्न परिवार से हैं लेकिन इसका उन्हें अपने प्रोफेशन में नेगेटिव इफेक्ट ही देखने को मिला। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक अनन्या ने बताया कि संपन्न और धनी परिवार से होने के चलते शुरुआत में लोग उन्हें स्वीकार नहीं करते थे। अनन्या ने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने संघर्ष को लेकर भी कई खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय होने के नाते अंग्रेजी गाने गाना एक बड़ा संघर्ष था।

लोग नहीं करते थे स्वीकार
एक तरफ जहां दुनियाभर में फैले अपने कारोबार को लेकर बिड़ला परिवार देश के बड़े उद्योगपतियों की लिस्ट में शामिल है, वहीं गायिका अनन्या बिड़ला ने संगीत उद्योग में अपने लिए एक जगह बनाकर अपनी लोकप्रियता हासिल की। नन्या ने मीट टू बी, लिविन द लाइफ, होल्ड ऑन, सर्कल्स और बेटर जैसे गानों से फैंस का दिल जीता, लेकिन सफलता के इस मुकाम पर पहुंचने के लिए उन्हें कई मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा।

सिंगर बनने की मन में ठानी
अनन्या ने खुलासा किया कि संगीत जगत में नामी-गिरामी परिवार होने की वजह से उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। अनन्या ने कहा, शुरू में, लोग मुझे स्वीकार नहीं करते थे क्योंकि मुझे लोग एक सफल बिजनेसमैन की बेटी के रूप में देखा जाता था। मैं आज जहां हूं वहां पहुंचने के लिए लंबा सफर तय किया है, एक भारतीय के रूप में अंग्रेजी गाने करना एक बड़ा संघर्ष था। शुरुआत के दिनों में मुझे काफी संघर्ष करना पड़ा लेकिन कुछ वर्षों बाद मुझे इससे फर्क पड़ना बंद हो गया। मैंने ठान लिया था कि मुझे सिंगर बनना है। मेरा मूल उद्देश्य अच्छा संगीत बनाना है और इससे मुझे खुशी मिलती है।

अमेरिकी रेस्तरां पर लगाया नस्लवाद का आरोप
इससे पहले अनन्या उस समय चर्चा में आई थीं जब उन्होंने एक अमेरिकी रेस्तरां पर नस्लवाद का आरोप लगाते हुए उन्हें और उनके परिवार को बाहर निकाले जाने का दावा किया था। सिंगर ने इस घटना के बारे में ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी। साथ ही कहा है कि ये बिल्कुल ठीक नहीं है। बेहद नस्लीय, बेहद दुखद। आपको वास्तव में अपने ग्राहकों के साथ सही व्यवहार करने की आवश्यकता है।
यह भी पढ़ें: Video: बिकिनी पहनकर बालकनी में बारिश इंज्वॉइ करती नजर आईं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली सहगल, वीडियो Viral












Click it and Unblock the Notifications