अनंतनाग में सेना के साथ मुठभेड़ में हिजबुल के 2 आतंकी ढेर, विस्फोटक के साथ हथियार बरामद
नई दिल्ली, 28 मई। कश्मीर के अनंतनाग में सेना के साथ संघर्ष (Anantnag Encounter) में दो खूंखार आतंकी सगठन हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकी मारे गए हैं। आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। कश्मीर जोन पुलिस ने जानकारी साझा करते हुए कहा है कि सेना ने आतंकियों की पहचान कर ली है।

सेना के साथ मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों पहचान की जा चुकी है। कश्मीर के आईजी पुलिस की ओर दी गई जानकारी में कहा गया है कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान चकवांगुंड निवासी इश्फाक अह गनी, अनंतनाग और यावर अयूब डार निवासी डोगरीपोरा, अवंतीपोरा के रूप में हुई है। ये प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन (HM) से संबद्ध है। आईजीपी कश्मीर ने कहा कि मारे गए दोनों आतंकी कई आतंकी गतिविधियों में शामिल थे।
सेना और आतंकियों के बीच यह मुठभेड़ अनंतनाग के बिजबेहरा इलाके के शितिपोरा में हुई। एनकाउंटर के बाद हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications