अनंतनाग एनकाउंटर: श्रीनगर में आतंकी के लिए उमड़ा लोगों का हुजूम, स्कूल कॉलेज बंद, इंटरनेट की स्पीड भी की गई कम
सोमवार को अनंतनाग में हुए एनकाउंटर के बाद जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक और मीरवाइज उमर फारूक की ओर से श्रीनगर में बंद की अपील की गई थी। एनकाउंटर में जो तीन आतंकी मारे गए हैं उनमें से एक श्रीनगर का रहने वाला था।
श्रीनगर। सोमवार को अनंतनाग में हुए एनकाउंटर के बाद जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक और मीरवाइज उमर फारूक की ओर से श्रीनगर में बंद की अपील की गई थी। आपको बता दें कि अनंतनाग एनकाउंटर में जो तीन आतंकी मारे गए हैं उनमें से एक श्रीनगर का रहने वाला था। सेना ने एक ज्वॉइन्ट ऑपरेशन में अनंतनाग के हाकुरा में तीन आतंकियों को मार गिराया था और इस आतंकी की अंतिम यात्रा में काफी तादाद में लोग इकट्ठा हुए। सुरक्षा व्यवस्था के चलते यहां पर भारी मात्रा में सुरक्षाबल भी तैनात थे।

बोर्ड परीक्षाएं भी स्थगित
जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जो तीन आतंकी मारे गए हैं उनमें से एक श्रीनगर का इसा फाजिल और एक कोकेरनाग का रहने वाला सैय्यद ओवैस था। जबकि तीसरे आतंकी की पहचान होनी अभी बाकी है। पुलिस को आतंकियों के पास से एके-47 राइफल्स, पिस्टल और हैंड ग्रेनेड जैसे हथियार मिले हैं। जो एक आतंकी मारा गया है उसमें से एक आतंकी शूरा में स्थित पुलिस गार्ड पोस्ट पर हुए आतंकी हमले में शामिल था। श्रीनगर में इसकी वजह से स्कूल और कॉलेजों को भी बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया था। यहां पर बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं लेकिन सोमवार को उन्हें स्थगित करना पड़ा। नॉर्दन कमांड की ओर से ट्वीट कर कहा गया है कि सुबह छह बजे तक ऑपरेशन जारी था। जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी एसपी वैद ने ट्वीट किया और लिखा, 'जिन आतंकियों को मारा गया है वह पिछले कुछ दिनों में हथियार छीनने और पुलिसकर्मियों की हत्याओं में शामिले थे और एक ग्रुप के तहत साजिशों को अंजाम दे रहे थे। '
इंटरनेट की स्पीड धीमी
राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए हाई-स्पीड इंटरनेट की स्पीड को भी कम कर दिया था। पुराने श्रीनगर में कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। इसके किसी भी मुश्किल की स्थिति से निबटने के लिए पुलिस की ओर से एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। जो एक आतंकी मारा गया है उसमें से एक आतंकी शूरा में स्थित पुलिस गार्ड पोस्ट पर हुए आतंकी हमले में शामिल था। रविवार शाम को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ की पोस्ट पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया था लेकिन कोई नुकसान नहीं हो पाया था। कश्मीर जोन पुलिस ने अपने ट्विटर पर हमले की जानकारी दी और बताया कि सीआरपीएफ की 18वीं बटालियन जो कि कुलगाम के दमहाल हांजीपोर में है उस पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया था।












Click it and Unblock the Notifications