मुंबई, जयपुर नहीं... जामनगर में क्यों हो रही अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग? नीता अंबानी ने बताई वजह
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेरिमनी आज शुरू हो गई है। यह कार्यक्रम 3 मार्च तक चलेगा। इसके लिए दुनियाभर के सितारों का जमावड़ा जामनगर में होने लगा है। खेल हस्तियों में महान सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी से लेकर हार्दिक पंड्या, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सहित कई बड़े खिलाड़ी पहुंच गए हैं।
भारत में अमीर हस्तियों का विदेशों में शादी रचाने का कल्चर शुरू हो चुका है। फिर भी अगर कोई अमीर हस्ती भारत में वेडिंग सेरिमनी आयोजित करता है वे इसके लिए मुबंई-जयपुर जैसी जगहों को चुनते हैं। ऐसे में आपको ये जानने की इच्छा होगी कि आखिर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेरिमनी जामनगर में क्यों हो रही है?

यह फंक्शन जामनगर में ही क्यों हो रहा है, इस बारे में अनंत की मां नीता अंबानी ने वीडियो जारी करके बताया है। नीता अंबानी ने कहा कि उनके तीनों बच्चों आकाश, ईशा और अनंत का बचपन जामनगर में ही बीता है। इसलिए वो तीनों बच्चों को परिवार की जड़ों से जोड़े रखना चाहती हैं।
रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने वीडियो में कहा कि वह जीवन भर कला और संस्कृति से प्रेरित रही हैं क्योंकि इसने उन्हें "गहराई से प्रभावित" किया है और वह हमेशा इसके प्रति "जुनूनी" रही हैं।
नीता ने अपने बेटे अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन पर कहा कि जब मेरे सबसे छोटे बेटे अनंत की शादी राधिका के साथ हुई, तो मेरी दो महत्वपूर्ण इच्छाएं थीं- पहली, मैं अपनी जड़ों का जश्न मनाना चाहती थी...दूसरी, मैं चाहती थी कि यह उत्सव हमारी कला और संस्कृति के लिए एक श्रद्धांजलि हो।
नीता अंबानी ने आगे कहा कि जामनगर उनके दिलों में एक विशेष स्थान रखता है और इसका गहरा महत्व है। उन्होंने कहा, "गुजरात वह जगह है जहां से हम आते हैं। यहीं पर मुकेश और उनके पिता (धीरूभाई अंबानी) ने रिफाइनरी बनाई थी और मैंने इस शुष्क और रेगिस्तान जैसे क्षेत्र को हरे-भरे टाउनशिप और एक जीवंत समुदाय में परिवर्तित करके अपना करियर शुरू किया।"
नीता अंबानी ने कहा कि बिजनेस के चलते मुंबई में रहने की वजह से कुछ चीजें पीछे छूट गई थीं, जिनसे मैं दुनिया को वाकिफ कराना चाहती थी। इसके अलावा मुझे भारतीय संस्कृति से बहुत प्यार है, क्योंकि भारतीय संस्कृति और कला मुझे काफी प्रेरित करती है। इसलिए गुजराती कल्चर और पारपंरिक रीति रिवाजों के साथ मैंने अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग जामनगर में करने का प्लान बनाया।'












Click it and Unblock the Notifications