Video: अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला कदम, कटने जा रही 250 मुर्गियों को दोगुना देकर बचाया, बताया क्या करेंगे?
Anant Ambani Video: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अक्सर अपने परोपकारी कार्यों और जीव-जंतुओं के प्रति प्रेम के लिए सुर्खियों में रहते हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ एक किया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। अपनी 140 किलोमीटर लंबी जामनगर से द्वारका तक की पदयात्रा के दौरान अनंत अंबानी (Anant Ambani News) ने 250 मुर्गियों की जान बचाकर एक मिसाल पेश की है।
दरअसल, अनंत अंबानी (Anant Ambani) ने पदयात्रा के दौरान एक ट्रक देखा, जिसमें 250 मुर्गियों को बूचड़खाने ले जाया जा रहा था। यह दृश्य देखकर उन्होंने तुरंत ट्रक रुकवाया और उन मुर्गियों को दोगुनी कीमत देकर खरीद लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Anant Ambani Video: खुद अनंत अंबानी ने बताया क्या करेंगे?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अनंत अंबानी को एक मुर्गी हाथ में लेकर चलते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने 'जय द्वारकाधीश' का जयकारा भी लगाया। उन्होंने इन सभी मुर्गियों को अपने वन्यजीव संरक्षण केंद्र "वनतारा" भेज दिया, जहां अब उनकी उचित देखभाल की जाएगी। अनंत ने खुद बताया कि इन सभी (मुर्गियों) को अब हम पालेंगे और इनकी देखभाल करेंगे।
Anant Ambani Padyatra: अनंत की पदयात्रा का 5वां दिन
अपनी यात्रा के पांचवें दिन अनंत अंबानी वडत्रा गांव स्थित विश्वनाथ वेद संस्कृत पाठशाला पहुंचे, जहां उन्होंने संस्थापक मगनभाई राज्यगुरु के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद खंभालिया के फुललीया हनुमान मंदिर में भरतदास बापू ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और भगवान द्वारकाधीश की तस्वीर भेंट की।
10 अप्रैल को द्वारका में मनाएंगे जन्मदिन
अनंत अंबानी ने अपनी यह यात्रा 28 मार्च को जामनगर के मोती खावड़ी से शुरू की थी। वे रोजाना लगभग 10-12 किलोमीटर की यात्रा कर रहे हैं और 10 अप्रैल को अपना 30वां जन्मदिन द्वारका में मनाएंगे। इस दौरान वे प्रमुख मंदिरों में दर्शन कर रहे हैं और भगवान द्वारकाधीश का आशीर्वाद ले रहे हैं।
वन्यजीव संरक्षण के लिए समर्पित अनंत अंबानी
अनंत अंबानी सिर्फ मुर्गियों को ही नहीं, बल्कि अन्य जीव-जंतुओं की सुरक्षा के लिए भी पूरी तरह समर्पित हैं। उनका वन्यजीव संरक्षण प्रोजेक्ट "वनतारा" अब तक 1.5 लाख से अधिक जीवों को बचा चुका है। हाल ही में केंद्र सरकार ने उन्हें पशु कल्याण के लिए "प्राणी मित्र राष्ट्रीय पुरस्कार" से सम्मानित किया है।












Click it and Unblock the Notifications