'पेगासस प्रोजेक्ट' को लेकर संसद में हंगामा, आनंद शर्मा बोले- चर्चा से बच रही है मोदी सरकार

नई दिल्ली, 27 जुलाई: 'पेगासस प्रोजेक्ट' रिपोर्ट पर चर्चा को लेकर विपक्ष आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं। इस मुद्दे पर सदन में विपक्षी सांसदों का हंगामा जारी है, जिस पर कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि सरकार को हमारी चर्चा और पेगासस प्रोजेक्ट रिपोर्ट में SC निगरानी जांच की मांग को स्वीकार करना होगा। वहीं उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सार्थक चर्चा और बहस में मोदी सरकार की दिलचस्पी नहीं है।

Recommended Video

      Pegasus Spy: Mallikarjun Kharge और Anand Sharma का तंज, Modi सरकार से की ये डिमांड | वनइंडिया हिंदी
      Congress leader Anand Sharma

      पेगासस जासूसी के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामा पर कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने बताया कि संसद में जारी गतिरोध का दोष पूरी तरह से सरकार के ऊपर है। सार्थक चर्चा और बहस में सरकार की दिलचस्पी नहीं है। यह सरकार संसद के जरिए भारत की जनता के प्रति जवाबदेही में विश्वास नहीं करती। शर्मा के मुताबिक संसद केवल सरकार के विधायी एजेंडे के लिए नहीं बुलाई जाती है बल्कि इसका उद्देश्य राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों को उठाना है। सरकार यह कहकर देश को गुमराह कर रही है कि वे विपक्ष से बात करने को तैयार हैं।

      कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार को हमारी चर्चा और 'पेगासस प्रोजेक्ट' रिपोर्ट में सुप्रीम कोर्ट निगरानी जांच की मांग को स्वीकार करना होगा। हम सरकार को लोकतंत्र को निगरानी राज्य में बदलने से रोकने के लिए अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। सरकार जवाब नहीं देना चाहती। हमारे पास आंदोलन जारी रखने के अलावा कोई विकल्प नहीं हैं।

      आरजेडी राज्यसभा सांसद मनोज झा की मांग

      वहीं राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि हम चाहते हैं प्रधानमंत्री और गृहमंत्री आएं और पेगासस पर चर्चा हो क्योंकि पेगासस 4 कॉलम में पढ़ी जाने वाली खबर नहीं है। किसी को नहीं पता किसने उपकरण खरीदे और किसने अधिकृत किया? ऐसे कई सवाल हैं। हम चाहते हैं सुप्रीम कोर्ट की अध्यक्षता में इसकी जांच हो।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+