बंदर की तस्वीर का कैप्शन दो और जीतो ब्रैंड न्यू 'महिंद्रा कार', आनंद महिंद्रा ने किया ऐलान

नई दिल्ली। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर यूजर्स को एक ब्रैंड न्यू महिंद्रा की स्केल मॉडल गाड़ी जीतने का मौका दे रहे हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है बस उनके द्वारा ट्विटर पर पोस्ट की गई एक तस्वीर का मजेदार कैप्शन बताना है। आनंद महिंद्रा ने ऐलान किया है कि वह हिंदी और अंग्रेजी के एक-एक कैप्शन का चुनाव करेंगे और जीतने वाले यूजर्स को नई नवेली स्केल मॉडल गाड़ी गिफ्ट में दी जाएगी। लेकिन इस कॉम्पटीशन में एक ट्विस्ट है जिसका पता आपको आगे लगने वाला है।

आनंद महिंद्रा ने शुरू किया कैप्शन कॉम्पटीशन

आनंद महिंद्रा ने शुरू किया कैप्शन कॉम्पटीशन

दरअसल, सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले उद्योगपति आनंद महिंद्रा अपने ट्वीट को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उनका ट्वीट लोगों की हंसी का कारण भी बन रहा है, साथ ही यूजर्स को इनाम में महिंद्रा की एक स्केल मॉडल कार जीतने का मौका भी मिल रहा है। आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर पर एक बंदर की तस्वीर पोस्ट की है जो DTH की छतरी पर बैठा है। इस फोटो को देखने वाले अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

ये हैं कॉम्पटीशन में भाग लेने की शर्तें

ये हैं कॉम्पटीशन में भाग लेने की शर्तें

आनंद महिंद्रा ने अपने इस मजेदार ट्वीट में एक कैप्शन कॉम्पटीशन भी रखा है जिसमें यूजर्स की क्रिएटिविटी उन्हें एक कार का मालिक बना सकती है। हालांकि इस कॉम्पटीशन के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं जिन्हें जान लेना आपके लिए बहुत जरूरी है। आनंद महिंद्रा ने बंदर की तस्वीर के लिए कैप्शन की मांग की है जिसे आप अंग्रेजी या हिंदी में बता सकते हैं। इसके अलावा कैप्शन देने की डेडलाइन 11 अक्टूबर दोपहर 2 बजे तक ही रखी गई है।

जीतने वाले यूजर्स के लिए ये है ट्विस्ट

जीतने वाले यूजर्स के लिए ये है ट्विस्ट

अब आ जाते हैं उस ट्विस्ट पर जिसका जिक्र हमने शुरुआत में किया था। आनंद महिंद्रा ने ट्वीट के कैप्शन में साफ-साफ कहा है कि दो कैप्शन विजेताओं को स्केल मॉडल गाड़ी मिलेगी। दरअसल, दो विनर्स को मिलने वाली गाड़ी कोई असली कार नहीं बल्कि हूबहू असल गाड़ी जैसी दिखने वाला एक स्केल मॉडल होगा। इसे आप छोटी सी खिलौने जैसी गाड़ी समझ सकते हैं, जिसे आप चला तो नहीं सकते लेकिन घर में सजा जरूर सकते हैं।

जानिए, स्केल मॉडल गाड़ी की कीमत

जानिए, स्केल मॉडल गाड़ी की कीमत

हालांकि कि स्केल मॉडल गाड़ी की कीमत लाखों में तो नहीं लेकिन कुछ हजार रुपए जरुर होती है। स्केल मॉडल वह होता है जिसे किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए उसकी एक नकल के तौर पर बनाया जाता है। कार निर्माता कंपनियां इसे बेहद बारीकी से बनाती हैं, जो असल गाड़ी की नकल होता है। इसे आप इस्तेमाल नहीं कर सकते लेकिन कई लोगों में इस बात क्रेज है कि इसे महिंद्रा की तरफ से दिया जाएगा।

आनंद महिंद्रा का ट्वीट हुआ वायरल

आनंद महिंद्रा का ट्वीट हुआ वायरल

गौरतलब है कि आनंद महिंद्रा ट्विटर पर एक से बढ़कर एक क्रिएटिव चीजें सामने लाते रहते हैं, इससे पहले भी उनके कई मजेदार ट्वीट वायरल हो चुके हैं। लेकिन बंदर की तस्वीर पर कैप्शन कॉम्पटीशन वाला उनका ये आइडिया कई सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद आ रहा है। खबर लिखे जाने तक उनके ट्वीट पर अब तक 854 कमेंट आ चुके हैं, जबकि 1 हजार से ज्यादा रि-ट्वीट और 14 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। अगर आप भी आनंद महिंद्र के कॉम्पटीशन में भाग लेना चाहते हैं तो फोटो का एक क्रिएटिव कैप्शन लिखकर भेज दीजिए।

यह भी पढ़ें: पिता के साथ महिंद्रा थार की टेस्ट ड्राइव पर निकले उमर अब्दुल्ला, तारीफ से गदगद हुए आनंद महिंद्रा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+