ट्रैफिक जाम में खड़े मिजोरम के लोगों ने जीता आनंद महिंद्रा का दिल, बोले- आपको सलाम
नई दिल्ली, 2 मार्च: देश के बड़े कारोबारी आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर ही उन तस्वीरें और वीडियोज को शेयर करते रहते हैं जो उनकी पसंद आती हैं। आनंद महिंद्रा ने मंगलवार को मिरोजम के लोगों की एक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर एक ट्रैफिक जाम की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए महिंद्रा ने मिरोजम के शहरियों की कानूनों को मानने के लिए दिल खोलकर तारीफ की है।

क्या है इस फोटो में
आनंद महिंद्रा ने संदीप अहलावत नाम के यूजर के ट्वीट को रीट्वीट किया है। संदीप ने एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें सड़क पर काफी लोग जाम में खड़े हैं लेकिन कोई भी अपनी साइड को छोड़कर आगे जाता नहीं दिख रहा है। सभी सड़क पर बने निशान से लेफ्ट में हैं। संदीप ने इस तस्वीर के साथ लिखा, मैंने इस तरह का अनुशासन सिर्फ मिजोरम में ही देखा है। कोई फैंसी कार नहीं है, कोई बड़ा अहंकार नहीं है, कोई रोड रेज नहीं है, कोई हॉर्न नहीं है और कोई हड़बड़ी में भी नहीं है। चारों ओर शांति शांति है।

आनंद क्या बोले इस तस्वीर पर
इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा- वाह, क्या शानदार तस्वीर है। एक भी वाहन रोड पर मार्कर को पार नहीं कर रहा है। ये प्रेरणा देने वाला है। यह दिखाता है कि अपने जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए हम सबसे ज्यादा खुद पर ही निर्भर है। हमेशा ही नियमों का पालन करें। मिजोरम के लोगों को सलाम।
सोशल यूजर्स को पसंद आ रही तस्वीर
आनंद महिंद्रा के रीट्वीट करने के बाद ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। लोग मिजोरम के लोगों की तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि हम खुद को इतना अनुशासित कर लें तो बहुत सी समस्याएं खुद ही खत्म हो जाएंगी। कई यूजर्स ने खासतौर से उत्तर भारत के लोगों को इससे सीख लेने की सलाह भी दी है। कई लोगों ने लिखा है कि अगर ये हिन्दी भाषी कोई प्रदेश होता तो लोग सामने वाले को रास्ता ही ना छोड़ते और सब रॉन्ग साइड में चले जाते।












Click it and Unblock the Notifications