आनंद महिंद्रा ने शेयर की फ्लाइट में इस तरह बैठे यात्रियों की तस्‍वीर, बोले- 6 महीने पहले देखता ये तो सोचता....

नई दिल्‍ली। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की तरफ से जारी निर्देशों के बाद 25 मई से देश में घरेलू हवाई यात्रा की सुविधाएं फिर शुरू हो गई हैं। हालांकि इसके लिए यात्रियों और एयरलाइंस कर्मचारियों को खासा सावधानी बरतनी पड़ रही है। फ्लाइट में यात्रियों और एयरलाइंस के कर्मचारियों ने मास्‍क, फेस शील्‍ड और दस्‍ताने पहना। कोरोना के प्रकोप को कम करने के लिए सोशल डिस्‍टेंसिंग का भी पालन किया। आज से पहले ऐसा कभी नहीं देखा गया था। इसी बदले हुए परिदृश्‍य को बारे में आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया है।

आनंद महिंद्रा ने शेयर की फ्लाइट में इस तरह बैठे यात्रियों की तस्‍वीर, बोले- 6 महीने पहले देखता ये तो सोचता....

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने फ्लाइट के अंदर की एक खास फोटो ट्वीट की। इस फोटो में सुरक्षा उपकरण पहने फ्लाइट अटेंडेंट और दस्ताने, मास्क और फेस शील्‍ड पहने हुए इंडिगो की फ्लाइट में यात्रियों को देखा जा सकता है। फोटो शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने कैप्‍शन लिखा- "अगर आपने मुझे ये तस्वीरें सिर्फ छह महीने पहले दिखाईं, तो मुझे लगता कि ये किसी साइंस फिक्शन फिल्म की सेट से लिया गया है।

आनंद महिंद्रा ने जैसे फोटो शेयर किया ये वायरल हो गया। लोग कमेंट में अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। एक यूजर ने लिखा 'आशा करता हूं कि ये सिर्फ अस्थायी चरण हो। किसी दिन हम इसे पास्‍ट टेंस में लेकर बात करेंगे क्‍योंकि ये भी पारित हो जाएगा। वहीं एक यूजर ने लिखा कि यात्रा के लिए फ्लाइट में जाने पर ऐसा महसूस हो रहा है जैसे आईसीयू में जा रहे हों। आपको बता दें कि खबर लिखे जाने तक ट्वीट को 8 हजार से ज्‍यादा री-ट्वीट किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+