VIDEO: अनोखे मैरिज हॉल के मुरीद हुए आनंद महिंद्रा, बोले- इसके डिजाइनर से मिलना चाहता हूं

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लगातार वीडियो और पोस्ट ट्वीट करते रहते हैं। इस बीच उन्होंने एक वीडियो ट्वीट किया है, जो काफी वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली, 25 सितंबर: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लगातार वीडियो और पोस्ट ट्वीट करते रहते हैं। इस बीच उन्होंने एक वीडियो ट्वीट किया है, जो काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। वायरल वीडियो एक पोर्टेबल मैरिज हॉल का है। जिसे कंटेनर पर रखकर एक जगह से दूसरी जगह पर पहुंचाया जा सकता है।

होटल की तरह लग रहा हॉल

होटल की तरह लग रहा हॉल

उद्योगपति ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है। नई क्रिएटिविटी देखकर आनंद महिंद्रा काफी प्रभावित हुए। 2 मिनट की क्लिप में पोर्टेबल मैरिज हॉल के कॉन्सेप्ट को दिखाया गया है। यह हॉल पूरी तरह से मकान यानी होटल की तरह लग रहा है।

200 लोग समा सकते हैं

200 लोग समा सकते हैं

सबसे खास बात यह है कि इसमें 200 लोग समा सकते हैं। 200 लोगों की क्षमता वाले हॉल को एक जगह से दूसरे जगह तक ले जाया जा सकता है। इस आइडिया को देखकर हर कोई प्रशंसा कर रहे हैं। लोगों को कहना है कि वाह क्या कॉन्सेप्ट है।

मुरीद हुए आनंद महिंद्रा

मुरीद हुए आनंद महिंद्रा

दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर कहा कि मैं इस प्रोडक्ट के कॉन्सेप्ट और डिजाइन करने वाले से मिलना चाहूंगा। इतनी अच्छी क्रिएटिविटी और विचारशील। यह न केवल दूरदराज के क्षेत्रों के लिए एक सुविधा प्रदान करता है, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी है।

वीडियो वायरल

वीडियो वायरल

इस वायरल वीडियो को अबतक 4 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। इंटरनेट यूजर्स इस कॉन्सेप्ट की खूब तारीफ कर रहे हैं। साथ ही इस क्रिएटिविटी की खूब सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इनोवेशन की कोई सीमा नहीं होती है। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि वाह! क्या आइडिया है सर जी।

आइडिया को लोगों ने सराहा

आइडिया को लोगों ने सराहा

वाकई ऐसे आइडिया शानदार होता है। यह न केवल सुंदर है, बल्कि किफायत भी है। लोगों को इसके डिजाइन काफी आकर्षित कर रहा है। साथ ही कई भी अपनी महफिल आसानी से जम सकती है। लोग यह आइडिया देख काफी खुश लग रहे हैं।

यह भी पढ़ें- बाढ़: क्रेन में खड़े होकर ऑफिस जा रहे लोग, VIDEO ने खींचा आनंद महिंद्रा का ध्यान, बोले- जहां चाह, वहां राह...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+