बाढ़: क्रेन में खड़े होकर ऑफिस जा रहे लोग, VIDEO ने खींचा आनंद महिंद्रा का ध्यान, बोले- जहां चाह, वहां राह...
आईटी राजधानी बेंगलुरू में आई बाढ़ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़क पर नदियां बहने लगी हैं। लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं।
बेंगलुरू, 06 सितंबर: आईटी राजधानी बेंगलुरू में आई बाढ़ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़क पर नदियां बहने लगी हैं। लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। लोगों को क्रेन से एक जगह से दूसरी जगह पर पहुंचाया जा रहा है। इसका वीडियो दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंदा का ध्यान खींच लिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जहां चाह, वहां राह..

बाढ़ ने बढ़ाईं लोगों की मुश्किलें
दरअसल, सड़कों पर भारी जलजमाव होने से गाड़ियां नहीं चल पा रही हैं। गाड़ियों के पहिए थम गए हैं। लोगों को क्रेन में भरकर सड़क पर बनी नदी को पार करा रहे हैं। आनंद महिंद्रा का ध्यान इस वीडियो पर चला गया। उन्होंने लिखा कि जहां चाहत होती है, वहीं रास्ते बन जाते हैं।

वीडियो वायरल
एक क्रेन में 8 लोग सवार होकर पानी को पार कर रहे हैं। उनमें से दो चालक के पास हैं, अन्य ब्लेड पर खड़े हैं। क्रेन के उस हिस्से पर लोग खड़े हैं, जिसका उपयोग जमीन को खोदने में किया जाता है। आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को शेयर किया है।

क्रेन में खड़े होकर ऑफिस पहुंच रहे लोग
सभी लोग अच्छे कपड़े पहने हुए हैं। कुछ के हाथों में बैग्स लटके हुए हैं। जिससे पता चलता है कि ये लोग ऑफिस में काम करने वाले हैं और कार्यालय में काम करने के लिए जा रहे हैं। रोड पर काफी पानी लगा हुआ है, बुलडोजर पानी को चीरते हुए लोगों को पार करा रहा है।

आनंद महिंद्रा ने कही ये बात
वीडियो को शेयर करते हुए एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि बेंगलुरु को 'इनोवेशन हब फॉर ए रीजन' कहा जाता है। वहीं, वीडियो को रीट्वीट करते हुए आनंद महिंद्रा ने कहा कि मैं इसको अलग विचार मानता हूं। जहां चाह है, वहां राह है...

जुगाड़ की सराहना की
हालांकि इस वीडियो पर यूजर्स कई तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। कई ने इस जुगाड़ की सराहना की तो कई ने सरकार पर निशाना साधा। एक ने कहा कि सरकार समय पर पानी निकासी पर ध्यान नहीं देती है। नाले की सफाई नहीं होने से पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। इससे लोगों की परेशानी होती है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल ने बुजुर्ग ससुर पर की थप्पड़ों की बरसात, पिटाई का VIDEO VIRAL












Click it and Unblock the Notifications