ओलंपिक में गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा को आनंद महिंद्रा ने गिफ्ट की शानदार महिंद्रा XUV 700

टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडिलिस्ट नीरज चोपड़ा को उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने स्पेशल महिंद्रा XUV 700 कार गिफ्ट कर अपना वादा पूरा किया है।

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर। टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडिलिस्ट नीरज चोपड़ा को उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने स्पेशल महिंद्रा XUV 700 कार गिफ्ट कर अपना वादा पूरा किया है। खास बात ये है कि इस कार पर वह नंबर भी अंकित है जितने मीटर (87.58 मीटर) का भाला फेंककर उन्होंने इतिहास के पन्नों में नाम दर्ज किया था।
बता दें कि नीरज चोपड़ा की जीत के बाद आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर कहा ता कि वह नीरज को उनकी इस जीत के लिए XUV700 गिफ्ट करेंगे, जो उनके लिए सम्मान की बात होगी।

Neeraj Chopra

नीरज ने जताया आभार
नीरज चोपड़ा ने इस उपहार के लिए आनंद महिंद्रा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही इस कार को चलाएंगे। नीरज चोपड़ा के अलावा पैरालंपिक्स में गोल्ड मेडल विजेता सुमित अंतिल को भी आनंद महिंद्रा ने महिंद्रा XUV कार तोहफे में दी है।

सुमित अंतिल ने भी इस खूबसूरत तोहफे के लिए आनंद महिंद्रा का आभार जताया और कहा कि यह उपहार भविष्य में मुझे और अच्छा करने की प्रेरणा देगा। जय हिंद।

यह भी पढ़ें: मुंबई क्रूज ड्रग्स केस: मुंबई की आर्थर रोड जेल से रिहा हुए अरबाज मर्चेंट

बता दें कि नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में अपने पहले प्रयास में 87.02 मीटर का भाला फेंका था, लेकिन दूसरे प्रयास में उन्होंने 87.58 मीटर भाला फेंकने में कामयाबी हासिल की और गोल्ड मेडल जीता। वहीं सुमित अंतिल ने 68.55 मीटर भाला फेंक कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था।

चेन्नई सुपर किंग्स ने दिए 1 करोड़

ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज पर धनवर्षा लगातार हो रही है। नीरज एकमात्र भारतीय थे जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीता था। आनंद महिंद्रा से शानदार कार मिलने के बाद अब नीरज को चेन्नई सुपर किंग्स ने 1 करोड़ रुपए देकर सम्मानित किया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्वीट कर खुद इस बात की जानकारी दी। इसके अलावा नीरज को चेन्नई सुपर किंग्स की एक स्पेशल जर्सी भी दी गई है, जिसपर 8758 नंबर दर्ज है। बदा दें कि नीरज ने 87.58 मीटर का भाला फेंकर ही गोल्ड जीता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+