Mahindra ने ब्रिटिश PM के घर 10 Downing Street का 'डिजाइन' शेयर किया, लोगों ने पूछा- नींबू-मिर्ची कहां है

उद्योगपति आनंद महिंद्रा अपने शानदार सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं। इस बार उन्होंने ब्रिटेन के सियासी संकट पर टिप्पणी की तो लोगों ने नींबू मिर्च की कमी होने की तरफ ध्यान दिलाया। जानिए क्या है मामला

नई दिल्ली, 13 जुलाई : उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने ब्रिटेन के सियासी संकट के बीच बताया कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का घर- 10 डाउनिंग स्ट्रीट कैसा होगा ? उन्होंने कहा कि ब्रिटिश ह्यूमर दुनियाभर में मशहूर है, लेकिन अब इसमें देसी ह्यूमर का तड़का लगेगा। महिंद्रा के ट्वीट को 20 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।

Desi 10 Downing Street !

Desi 10 Downing Street !

महिंद्रा ने किसी वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर किया। इस फोटो में 10 डाउनिंग स्ट्रीट की मॉर्फ्ड तस्वीर है। दरवाजे के दोनों तरफ स्वस्तिक बने हैं। भारत के घरों में लगने वाले आम के पत्तों का वंदनवार भी टंगा है। दरअसल, Desi 10 Downing Street पर आनंद महिंद्रा का ट्वीट लोकप्रिय हो रहा है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास- 10 डाउनिंग स्ट्रीट में देसी तड़के की बात लिखने वाले उद्योगपति आनंद महिंद्रा का ट्वीट वायरल होने के बाद यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स भी किए।

ब्रिटिश पीएम के घर में भारतीय टच

ब्रिटिश पीएम के घर में भारतीय टच

महिंद्रा ने जो मीम शेयर किया है इसमें फोटोशॉप्ड तस्वीर है। सूखे आम के पत्तों से बना वंदनवार या तोरण टंगा हुआ देखा जा सकता है। बता दें कि भारतीय घरों में अक्सर 'तोरण' (फूल-पत्तों को मिलाकर माला जैसा बनाना) लगा दिखता है। तोरण के अलावा 10 डाउनिंग स्ट्रीट के दरवाजे के दोनों तरफ लाल रंग से 'स्वस्तिक' भी बना हुआ है। स्वस्तिक शुभ शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।

ब्रिटिश सांसद ऋषि सुनक PM की रेस में

ब्रिटिश सांसद ऋषि सुनक PM की रेस में

आम तौर पर नए घरों में 'गृह प्रवेश' की रस्मों या विशिष्ट पूजा-अनुष्ठान के मौकों पर भारत के घरों में तोरण और स्वस्तिक देखा जाता है। ऐसे में यूनाइटेड किंगडम की राजनीतिक हलचल के बीच इंडियन टच वाली ऐसी फोटो संभावित प्रधानमंत्री का संकेत भी मानी जा रही है। बता दें कि भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसद ऋषि सुनक को प्रधानमंत्री की रेस में शामिल और आगे भी माना जा रहा है। ऋषि के अलावा सुएला ब्रेवरमैन को बोरिस जॉनसन का उत्तराधिकारी माना जा रहा है। आठ उम्मीदवारों में इन दोनों का नाम आगे माना जा रहा है।

10 डाउनिंग स्ट्रीट का भविष्य ?

10 डाउनिंग स्ट्रीट का भविष्य ?

10 डाउनिंग स्ट्रीट की फोटोशॉप तस्वीर पर कैप्शन देते हुए कहा महिंद्रा ने लिखा, "10 डाउनिंग स्ट्रीट का भविष्य? प्रसिद्ध ब्रिटिश हास्य अब देसी हास्य से भर गया है।" यह ट्वीट वायरल हो गया और इसे 20,000 से अधिक लाइक समेत 1,500 प्लस रीट्वीट मिल चुके हैं।

महिंद्रा की 'भविष्यवाणी' पर कमेंट्स

महिंद्रा की 'भविष्यवाणी' पर कमेंट्स

जॉनसन के कैबिनेट में वित्त मंत्री के रूप में कार्य कर चुके ऋषि सुनक को सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के नेता की पोस्ट के लिए पसंदीदा माना जाता है। महिंद्रा के ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा, अगर वह चुनाव जीत गए... यह देखना कितना आश्चर्यजनक होगा कि समय कैसे 360 डिग्री मोड में बदलता है, वह रानी जो हमारे देश पर शासन करती थीं, हममें से एक को अपने देश पर शासन करते देखेंगी।

महिंद्रा का ट्वीट, कमेंट में नींबू-मिर्ची के वैज्ञानिक कारण

महिंद्रा का ट्वीट, कमेंट में नींबू-मिर्ची के वैज्ञानिक कारण

कई यूजर्स ने शुभ संकेतकों के बीच नींबू-मिर्ची लगने की कमी की तरफ ध्यान दिलाया। इन्होंने कहा, अपशकुन से बचने के लिए दरवाजे पर नींबू मिर्ची बांधने की जरूरत है। कुछ लोगों ने नींबू मिर्च लगाने को महज अंधविश्वास से जोड़ने से अलग इसके वैज्ञानिक कारण भी गिनाए। एक अन्य व्यक्ति ने ट्वीट किया, "भारतीय होना कभी-कभी प्यारा होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+