उमर ने अरविंद केजरीवाल को कहा 'एक अंजान आदमी'ने बदल दी राजनीति

Jammu & Kashmir chief minister Omar Abdullah
जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि एक 'अज्ञात व्यक्ति' ने न सिर्फ देश की चुनावी राजनीति को बदल कर रख दिया, बल्कि राजनीतिज्ञों को अपनी मानसिकता बदलने के लिए भी मजबूर कर दिया। अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बगैर अब्दुल्ला ने कहा कि एक अनजान व्यक्ति ने, जो अब तक अन्ना हजारे की आड़ में खड़ा था, न सिर्फ दिल्ली में बल्कि पूरे देश में चुनावी राजनीति को बदल कर रख दिया।

अब्दुल्ला ने उधमपुर जिले के जागनू गांव में एक स्व सहायता महिला समूह से मुलाकात के दौरान कहा कि इससे साबित होता है कि देश की जनता अब पुराने वादे नहीं चाहती। हमें अपनी सोच बदलनी होगी अन्यथा उसके परिणाम भुगतने होंगे।

केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी (आप) ने पहली बार चुनावी राजनीति में उतरते हुए न सिर्फ दिल्ली की सत्ता से तीन बार से सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी को आठ सीट पर समेट दिया बल्कि 28 सीटें जीतकर राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+