अपने कपड़े उतार बुजुर्ग, बच्ची से कर रहा था गंदी हरकतें तभी पहुंची पड़ोसन
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में पड़ोसन ने अपनी आंखों से देखा कि सात वर्षीय बच्ची के साथ एक 60 साल का बुजुर्ग गंदी हरकतें कर रहा था। इससे पहले कि आरोपी नन्ही बच्ची को अपने हवस का शिकार बनाता, पड़ोसन ने चिल्लाकर मदद के लिए आसपास के लोगों को इकट्ठा किया और आरोपी को पुलिस के हवाले कराया। यह घटना पुणे के बिबवेवाडी परिसर में घटी है। इस मामले में मोहिदीन साहेब मियां शेख को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

60 साल के बुजुर्ग की डोली नीयत
पुणे में एक सात साल की बच्ची के साथ 60 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा गंदी हरकतें करने की कोशिश को एक पड़ोसन की मदद से रोका गया। बच्ची के माता-पिता मजदूर हैं। बच्ची को ज्यादातर घर पर या पड़ोसी के पास छोड़कर जाते हैं। घटनावाले दिन भी बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। बच्ची के माता-पिता घर पर नहीं होने का फायदा उठाकर आरोपी ने बच्ची को घर में खेलने के बहाने लेकर गया।

पड़ोसन ने देखा तो चिल्लाने लगी
घर ले जाकर बच्ची को बेड पर बैठाया और अपने सारे कपड़े उतारकर बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। इतने में वहां से गुजर रही पड़ोसन को कुछ शक हुआ। खिड़की से अंदर झांककर देखा तो आरोपी बच्ची के साथ गंदी हरकतें कर रहा था। पड़ोसन ने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया तो आसपास के लोग जमा हो गए और आरोपी को पकड़ लिया।

बुजुर्ग को किया पुलिस के हवाले
बच्ची के माता पिता को बुलाकर आरोपी की सारी हरकतें बतायी गईं और आरोपी को पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। एक पड़ोसन की सतर्कता से एक बच्ची बुजुर्ग हवसी का शिकार होने से बच गई।












Click it and Unblock the Notifications