पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर, सेना का एक जवान शहीद

नई दिल्ली। देश कोरोना वायरस की महामारी से लड़ रहा है, लेकिन इस बीच भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में एक बार फिर से पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया, जिसमे सेना का एक जवान शहीद हो गया है। सेना की ओर से इस बाबत जानकारी दी गई है कि पाकिस्तान ने बीती रात पुंछ सेक्टर में अनप्रोवोक्ड सीजफायर का उल्लंघन किया है। इसमे एक जवान घायल हो गया था, जिसकी मौत हो गई है। एक बार फिर से आज पाकिस्तान की ओर से बारामूला के रामपुर सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया है।

Recommended Video

    Pakistan ने LoC पर दागे गए मोर्टार, एक जवान शहीद, 2 घायल | वनइंडिया हिंदी
    army

    बता दें कि सेना जम्मू कश्मीर में लगातार आतंकियों के खिलाफ अभियान चला रही है, पाकिस्तान लगातार सीजफायर के जरिए आतंकियों की घुसपैठ कराने की कोशिश में जुटा है। कश्मीर घाटी में आतंकी गतिविधियों को बढ़ाने के लिए पाकिस्तान लगातार घुसपैठ करवा रहा है। जिसको देखते हुए भारतीय सेना ने भी घाटी में ऑपरेशन तेज कर दिया है। लॉकडाउन के बाद से अब तक सेना ने 68 आतंकी मार गिराए हैं। जिसमें हिजबुल के आतंकियों की संख्या ज्यादा है। इसके अलावा सुरक्षाबलों ने इस साल अब तक 100 से ज्यादा आतंकियों को अलग-अलग एनकाउंटर में मार गिराया है।

    सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक लॉकडाउन लागू होने के बाद भारतीय सेना ने 1 अप्रैल से 10 जून तक 68 आतंकियों को मार गिराया। इसमें कई विदेशी आतंकी भी शामिल हैं। इसके साथ ही इस साल हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकियों की ज्यादा गतिविधियां नजर आईं। जिस पर कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना ने 35 हिजबुल आतंकियों को ढेर कर दिया। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक जून में अब तक 16 आतंकी मारे गए हैं, जिसमें से 10 विदेशी आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है। इसके साथ ही पिछले तीन महीनों में सुरक्षाबलों ने कश्मीर घाटी में हिजबुल के 25 आतंकियों को ढेर किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+