चीन के साथ तनाव के बीच कांपी लद्दाख की धरती, करगिल में फिर से 4.7 तीव्रता के भूकंप के झटके

नई दिल्ली। भारत समेत दुनियाभर के देशों में बार-बार भूकंप के झटके आ रहे हैं। भारत में रविवार तड़के सुबह एक बार फिर से लद्दाख की धरती भूकंप के झटके से हिल गई। भारत-चीन सीमा विवाद के बीच लद्दाख के करगिल में रविवार सुबह 3 बजकर 37 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप लद्दाख के करगिल में आए थे।

An earthquake with a magnitude of 4.7 on the Richter Scale hit 433km NNW of Kargil, Ladakh today

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रविवार सुबह लद्दाख के करगिल में भूकंप के झटके आए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र करगिल से 433 किमी नार्थ वेस्ट में था। आपको बता दें कि इससे पहले 2 जुलाई को भी लद्दाख में भूकंप के झ़टके आए थे। उस वक्त भऊकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र करगिल से 119 किलोमीटर उत्तर पश्चिम दूर था।

उसी दिन लद्दाख के बाद जम्‍मू-कश्‍मीर में भी 3.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। वहीं 3 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। शुक्रवार शाम 7 बजे दिल्ली और उसके आसपास के इलाके में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। वहीं दिल्ली के अलावा हरियाणा और राजस्थान के भी कुछ हिस्सों में भूकंप के झटकों को महसूस किया गया।

आपको बता दें कि भूवैज्ञानिक भूकंप के पीछे एक बड़ी वजह धरती की सूखती कोख को मान रहे हैं। भूजल स्तर में लगातार आ रही गिरावट के कारण धरती के भीतर स्थित फाल्ट लाइनों का लोड असंतुलित हो रहा है। जिसकी वजह से धरती की प्लेटें आपस में टकरा रही है। वहीं फाल्ट लाइन की एडजस्टमेंट के कारण भी बार-बार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+