भूकंप के तेज झटके से कांपी जम्मू कश्मीर की धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.0

भूकंप के तेज झटके से कांपी जम्मू कश्मीर की धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.0

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। जम्मू कश्मीर में रविवार देर शाम 6 बजकर 56 मिनट पर भूकंप के झटके आए। भूकंप के कारण धरती कांपने लगी, लोग डरकर घरों से बाहर निकल गए। पिछले कुछ महीनों में कई बार इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिसके चलते लोगों के मन में डर बैठ गया है।

 An earthquake with a magnitude of 4.0 on the Richter Scale, hit Jammu and Kashmir today at 6:56 pm: National Centre for Seismology (NCS)

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक इस बार आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई है। फिलहाल इस भूकंप के किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन बार-बार आ रहे भूकंप के झटकों से लोग डरे हुए हैं। इससे पहले शनिवार को भी जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। शनिवार को आए भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई थी। सुबह 4 बजकर 29 मिनट पर ये झटके महसूस किए गए।


क्यों आते हैं भूकंप

आपको बता दें कि भूकंप आनाी एक नेचुरल प्रक्रिया है। भूकंप के आने के पीछे आने की वजह से धरती की प्लेटों में आई हलचल है। आपको बता दें कि धरती के अंदर 7 प्लेट्स ऐसी होती हैं जो लगातार घूम रही हैं। जब ये घूम रही प्लेट्स किसी जगह पर ज्यादा टकराती हैं तो उसे फॉल्ट लाइन जोन कहा जाता है। वहीं बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं और प्रेशर बनने से प्लेट्स टूटने लग जाती हैं। प्लेटों के टूटने के चलते धरती के अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है और भूकंप आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+