Earthquake: महाराष्ट्र के पालघर में फिर से भूकंप के झटके, डरे हुए हैं लोग

Earthquake: महाराष्ट्र के पालघर में फिर से भूकंप के झटके, डरे हुए हैं लोग

नई दिल्ली। Earthquake in Maharashtra. महाराष्ट्र के पालघर में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मंगलवार रात 9 बजकर 33 मिनट पर पालघर में एक बार फिर से भूकंप के झटके आए। इस बार भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र के पालघर में बार-बार भूकंप के झटके आ रहे हैं। एक के बाद भूकंप की वजह से यहां के लोग बेहद डरे हुए हैं। लोग घरों में जाने से घबरा रहे हैं। हालांकि इस भूकंप के झटकों से किसी भी तरह से जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

 An earthquake with a magnitude of 3.5 on the Richter Scale hit Palghar in Maharashtra at 9:33 pm today

आपको बता दें कि इससे पहले 11 सितंबर को पालघर में 4 घंटे के भीतर 8 बार भूकंप के झटके आए। कम तीव्रता के कई भूकंप के झटके महसूस कि गए। भूकंप के झटकों की तीव्रता 2.2 से 3.6 तक मापी गई। पिछले तीन-चार महीनों से अक्सर इस इलाके में भूकंप के झटके आ रहे हैं।

क्यों आते हैं भूकंप

भूकंप तब आता है जब धरती के अंदर प्ल्टेस टकराती हैं। धरती के भीतरक 7 प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूम रही हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, जिसकी वजह से वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोनो मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां प्रेशर बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+