एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिली कारगिल की धरती, रिक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई तीव्रता
भारत के केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के कारगिल में आज दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई। ये झटके सोमवार दोपहर करीब 3:48 पर महसूस किए गए।
उत्तर भारत और पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में इस भूकंप के झटकों को महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र धरती की सतह से 10 किमी की गहराई पर था। इसके झटके पाकिस्तान के इस्लामाबाद और आसपास के कई इलाकों में महसूस किए गए। इससे पहले रविवार को पाकिस्तान में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया था।

पहला झटका 3:48 पर महसूस होने के बाद दूसरा झटका 3:57 पर महसूस किया गया। दूसरे झटके की तीव्रता 3.8 रही। इन दोनों झटकों का केंद्र लद्दाख का कारगिल क्षेत्र रहा। इसके बाद भूकंप का तीसरा झटका 4:01 पर और चौथा झटका 4:18 पर आया। तीसरे भूकंप की तीव्रता 4.8 जबकि चौथे की तीव्रता 3.6 दर्ज की गई। तीसरे और चौथे भूकंप का केंद्र जम्मू संभाग का जिला किश्तवाड़ रहा। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भूकंप के चलते किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
क्या है भूंकप के केंद्र और तीव्रता का मतलब?
वो स्थान जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से भूगर्भीय ऊर्जा निकलती है उसे भूकंप का केंद्र कहा जाता है। उस स्थान पर भूकंप का कंपन ज्यादा होता है। कंपन का फ्रीक्वेंसी जैसे-जैसे दूर होता जाता है, इसका प्रभाव कम होता जाता है। फिर भी यदि रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप आता है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज महसूस होता है।












Click it and Unblock the Notifications