पाकिस्तान के बाद भारत में भूकंप के झटके, 4.7 तीव्रता से हिली सिक्किम की धरती
नई दिल्ली। पहले पड़ोसी देश पाकिस्तान में और फिर भारत के पूर्वोत्तर राज्य में भूकंप के झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान के डेरा गाजी खान इलाके में शाम 7 बजकर 51 मिनट में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 थी। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से निकलकर खुले जगहों पर जमा होने लगी। काफी देर तक लोग वहीं इक्ट्ठा रहे।

गौरतलब है कि 10 मई को पाकिस्तान के इस्लामाबाद समेत कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि पिछली बार भूकंप की तीव्रता इस बार से कम थी, लेकिन एक के बाद एक कर लगातार जो झटके आए थे। 30 मिनट के अंतराल पर लोगों ने दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए ।












Click it and Unblock the Notifications