Earthquake: भूकंप के ताबड़तोड़ झटके, निकोबार आईलैंड के बाद कांपी अरुणाचल की धरती

नई दिल्ली। Earthquake in Nicobar. भूकंप के झटकों से एक बार फिर से निकोबार आईलैंड की धरती हिली है। रविवार सुबह निकोबार आईलैंड के साथ-साथ अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए। अरुणाचल के तवांग में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। बार-बार आ रहे भूकंप के झटकों से लोग डरे हुए हैं। धरती के कांपते ही डरकर लोग घरों से बाहर निकल गए।

 An earthquake hit Nicobar Islands and Arunachal Pradesh, National Center for Seismology

निकोबार आईलैंड में भूकंप के झटके

रविवार सुबह 6:38 बजे निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के तड़के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.3 रही।नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप से अभी तक किसी भी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। निकोबार आईलैंड के साथ ही अरुणाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

हिली अरुणाचल की धरती

अरुणाचल के तवांग में भूकंप के झटकों से धरती कांपने लगी। रविवार सुबह 7:30 बजे अचानक धरती हिलने लगी। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई। लोग डरकर घरों से बाहर निकल गए। इससे पहले महाराष्ट्र में 7 घंटे के भीतर भूकंप के 3 झटके महसूस किए गए। महाराष्ट्र के पालघर जिले में क्रमश: 2.8, 4, 3.6 तीव्रता के भूकंप के ताबड़तोड़ झटके आए। हालांकि राहत की खबर है कि किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+