महंगाई का तगड़ा झटका, अमूल दूध हुआ 2 रुपए लीटर महंगा, इस दिन से प्रभावी होंगे दाम
अहमदाबाद, 16 अगस्त: जनता को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। अमूल दूध 2 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। बढ़ी हुई कीमतें गुजरात में अहमदाबाद और सौराष्ट्र क्षेत्र के अलावा दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम बंगाल से लेकर देश के उन बाकी बाजारों में भी लागू होंगी, जहां तक अमूल दूध की सप्लाई पहुंचती है। अमूल दूध की कीमतें बढ़ाने का फैसला गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने किया है, जो कि अमूल ब्रांड नाम से दूध और दूथ उत्पादों का उत्पादन के बाद बाजारों में बेचता है। बढ़ी हुई कीमतें 17 अगस्त यानी बुधवार से लागू होंगी।

अमूल दूध 2 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ
आम जनता पहले से ही महंगाई की मार झेल रही है और बुधवार से उसे अमूल दूध खरीदने के लिए प्रति लीटर और 2 रुपए ज्यादा खर्च करने होंगे। अमूल दूध के दाम बढ़ने का मतलब है कि आधे लीटर के अमूल गोल्ड के लिए अब 31 रुपए, आधा लीटर अमूल ताजा के लिए 25 रुपए और आधा लीटर अमूल शक्ति के लिए 28 रुपए देने होंगे। अमूल दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी का मतलब है कि इसके अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) में 4% की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, यह औसत खाद्य महंगाई दर से कम है।
उत्पादन लागत में बढ़ोतरी के कारण बढ़ाई कीमत
दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का कारण दूध के उत्पादन लागत में बढ़ोतरी बताया जा रहा है। अमूल का कहना है कि अकेले मवेशियों का चारा ही पिछले साल की तुलना में 20 प्रतिशत बढ़ गया है। अमूल की ओर से जारी बयान में कहा गया है, 'इनपुट लागत में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए, हमारे मेंबर यूनियनों ने भी पिछले साल की तुलना में किसानों को दिए जाने वाले दामों में 8 से 9 प्रतिशत की वृद्धि की है।'
इसे भी पढ़ें- अमूल के बाद अब मदर डेयरी का भी दूध हुआ महंगा, कल से लागू होंगी नई दरें
अमूल दूध का है देश में बड़ा कारोबार
बता दें कि अमूल दूध देश के बड़े इलाके के उपभोक्ताओं तक पहुंचता है। ऐसे में इसकी कीमतें बढ़ने के बाद दूसरी कंपनियों जैसे कि मदर डेयरी ने भी इसी तरह के कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। जाहिर है कि आखिरकार इसकी वजह से आम जनता को ही अपना बजट फिर से ठीक करना पड़ेगा। दूध की कीमतें बढ़ने का मतलब है कि बाकी मिल्क प्रोडक्ट पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। (तस्वीर-प्रतीकात्मक)
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications