अमूल के बाद अब मदर डेयरी का भी दूध हुआ महंगा, कल से लागू होंगी नई दरें
नई दिल्ली, 16 अगस्त: महंगाई के मोर्चे पर जनता पर और मार पड़ने वाली है। अब अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है। मदर डेयरी बुधवार से दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करेगी। मदर डेयरी की बढ़ी हुई कीमतों का असर गुजरात में अहमदाबाद और सौराष्ट्र के अलावा दिल्ली-NCR, मुंबई और पश्चिम बंगाल में होगा।
Recommended Video

कंपनी ने मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि वह 17 अगस्त 2022 से दूध की कीमत में 2 रुपए प्रति लीटर वृद्धि को विवश हैं। कंपनी ने दूध की कीमतों में बढ़ोत्तरी खरीद और लागत में वृद्धि को बताया है। मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में बड़ा आपूत्तिकर्ता है और कंपनी हर दिन पोली पैक और वेडिंग मशीनों के जरिए 30 लाख लीटर दूध की बिक्री करती है।
मदर डेयरी दूध के दाम बढ़ने का मतलब है कि आधे लीटर के अमूल गोल्ड के लिए अब 31 रुपए, आधा लीटर अमूल ताजा के लिए 25 रुपए और आधा लीटर अमूल शक्ति के लिए 28 रुपए देने होंगे। अमूल दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी का मतलब है कि इसके अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) में 4% की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, यह औसत खाद्य महंगाई दर से कम है।
दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का कारण दूध के उत्पादन लागत में बढ़ोतरी बताया जा रहा है। दूध कंपनियों का कहना है कि अकेले मवेशियों का चारा ही पिछले साल की तुलना में 20 प्रतिशत बढ़ गया है। अमूल की ओर से जारी बयान में कहा गया है, 'इनपुट लागत में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए, हमारे मेंबर यूनियनों ने भी पिछले साल की तुलना में किसानों को दिए जाने वाले दामों में 8 से 9 प्रतिशत की वृद्धि की है।'
इससे पहले जुलाई में केंद्र सरकार द्वारा पैकेट फूड प्रोडक्ट्स पर 5 पर्सेंट जीएसटी लगाए जाने के बाद डेयरी कंपनी अमूल ने दही, मट्ठा, फ्लेवर्ड दूध समेत मिल्क प्रोडक्ट्स के भाव बढ़ा दिए थे। जिसके बाद अब करीब एक महीने बाद इन कंपनियों ने अपनी दूध के भी दाम बढ़ा दिए हैं। इस बढ़ोत्तरी की सीधी मार जनता पर पड़ने वाली है। जो पहले से ही महंगाई के चलते बेहाल है।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications