पेरेंट्स बने आलिया-रणबीर को अमूल ने सुपर क्यूट डूडल बनाकर दी बधाई, आप भी कहेंगे-'वाह'

Amul India Congratulate Alia Ranbir: बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) पेरेंट्स बन चुके हैं। आलिया भट्ट ने रविवार को नन्हीं परी को जन्म दिया, जिसके बाद से ही बॉलीवुड से लेकर तमाम फैंस की ओर से लगातार उनको बेटी होने की बधाइयां मिल रही हैं। अब इसी कड़ी में अपने क्रिएटिव पोस्ट से लिए मशहूर अमूल (Amul India) ने भी इस कपल को अपने ही अंदाज में बधाई दी है।

बेटी के माता-पिता बने आलिया-रणबीर

बेटी के माता-पिता बने आलिया-रणबीर

दरअसल, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 6 नवंबर को अपने पहले बच्चे का बेटी के रूप में स्वागत किया और इसके तुरंत बाद इसका अनाउंसमेंट किया। इस खबर के मिलने के बाद फैंस से लेकर इंडस्ट्री तक सभी लोगों ने आलिया-रणबीर को माता-पिता बनने पर बधाई दी। अमूल ने भी इंस्टाग्राम पर कपल को बधाई देते हुए एक सुपर क्यूट सा डूडल शेयर किया है, जिसे देखकर आप भी वाह कर उठेंगे। हालांकि कुछ लोगों ने अमूल को इसके लिए ट्रोल भी किया।

अमूल ने सुपर क्यूट डूडल बनाकर दी बधाई

अमूल ने सुपर क्यूट डूडल बनाकर दी बधाई

अमूल इंडिया ने नया टॉपिकल शेयर करते हुए लिखा, "स्टार कपल ने बेटी का स्वागत किया! इसी के साथ एक अनोखा सा डूडल भी पोस्ट किया, जिसमें आलिया और रणबीर को हॉस्पिटल बेड पर बैठै हैं और आलिया की गोद में एक बच्चा है। एनिमेटेड डूडल के ऊपर की साइड 'आलिया भेट्टी' लिखा है तो नीचे की तरफ अमूल अट्टर्ली डाटिर्ली डिलिशयश टैग लाइन लिखकर है। इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर जमकर कमेंट कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने इस पोस्टर के लिए अमूल की खिंचाई भी की है।

यूजर भी हुए पोस्टर के फैन

यूजर भी हुए पोस्टर के फैन

अमूल के डूडल पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि यह बहुत प्यारा है। ऐसे ही एक और यूजर ने कमेंट किया कि +1 क्रिएटिविटी के लिए। हमेशा की तरह। इसी तरह एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि आप लोग अब तक के सबसे अच्छे विज्ञापन निर्माता हैं! वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों को यह इस तरह से अमूल का बधाई देना रास नहीं आया। जिस पर अमूल इंडिया को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा, "यह भारत के लिए बहुत जरूरी है।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "आप ऐड के लिए समाज से जुड़े मुद्दे उठाते थे, लेकिन अब ये? आपका स्टैंडर्ड कितना गिर गया है।"

आलिया ने शेयर की थी खुशखबरी

आलिया ने शेयर की थी खुशखबरी

मां बनने के बाद आलिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक शेर के परिवार की एक प्यारी सी तस्वीर के साथ अपनी बच्ची के जन्म की घोषणा की है। उन्होंने लिखा- 'हमारी लाइफ की बेस्ट न्यूज आ गई है। हमारा बेबी इस दुनिया में आ गया है और वो मैजिकल गर्ल है। इस खुशी को जाहिर करना मुश्किल है। हम पेरेंट्स बन गए हैं। प्यार, प्यार, प्यार आलिया और रणबीर।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+