Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह से डिब्रूगढ़ जेल में मिली पत्नी किरणदीप कौर, मीडिया को देख छिपाया चेहरा

Amritpal Singh wife Kirandeep Kaur: वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर ने अपने पति से मिलने के लिए डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल 04 मई को गई थीं।

Amritpal Singh wife Kirandeep Kaur

Amritpal Singh Wife Kirandeep Kaur: वारिस पंजाब दे का प्रमुख और खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह से जेल में मिलने उसकी पत्नी किरणदीप कौर गई थी। अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर ने गुरुवार (04 मई) को असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में खालिस्तान समर्थक नेता से मुलाकात की। अमृतपाल सिंह राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद है।

अमृतपाल के सहयोगी दलजीत सिंह कलसी के परिवार के सदस्यों के साथ किरणदीप कौर गुरुवार सुबह असम पहुंची। जिसके बाद जेल अधिकारियों से अनुमोदन मिलने के बाद कैदियों से मुलाकात की। दलजीत सिंह कलसी भी इसी जेल में बंद है। दलजीत सिंह कलसी की पत्नी और बेटी नीरू कलसी और सिमरजीत ने भी उनसे अलग सेल में मुलाकात की।

उनके वकीलों के मुताबिक पंजाब से जाने से पहले सभी आवश्यक अनुमतियों की व्यवस्था की गई थी और किरणदीप कौर को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अमृतपाल से मिलने की अनुमति दी गई थी। किरणदीप कौर सामने आई तस्वीरों और वीडियो में गुलाबी रंग का सलवार कमीज पहने दिख रही हैं। मीडियो को सामने देख वह दुपट्टे से अपना चेहरा छिपा रही थीं।

पंजाब पुलिस ने 23 अप्रैल को खालिस्तानी समर्थक संगठन वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कियाा था। गिरफ्तारी के बाद उसी दिन उसे डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में भेज दिया गया था। डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में अमृतपाल सिंह का 9 करीबी सदस्य पहले से बंद है।

27 अप्रैल को एक 13 सदस्यीय समूह, जिसमें वारिस पंजाब दे के कार्यकर्ता, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के प्रतिनिधि और कुछ वकीलों ने अमृतपाल सिंह से मुलाकात की थी। इस दौरान अमृतपाल ने एक पत्र लिखा था।

अमृतपाल सिंह ने पत्र में लिखा था कि ईश्वर के आशीर्वाद से जेल में रहते हुए उनके हौसले बुलंद हैं। उन्होंने पंजाब सरकार पर "सिखों के खिलाफ कई फर्जी मामले" दर्ज करने का भी आरोप लगाया। मामले से वाकिफ लोगों के मुताबिक, एसजीपीसी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत अमृतपाल और उसके साथियों की गिरफ्तारी को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+