कार्तिक को मैसेज करते देख मां अमृता बनी सारा की सहेली, दी ये खास सलाह

मुंबई। अमृता सिंह ने हाल ही में फिल्मों में कदम रखने वाली अपनी बेटी सारा अली खान को एक दोस्त की तरह सलाह दी है कि वो कार्तिक आर्यन को मैसेज ना करें, बल्कि उसकी कॉल का इंतजार करे। सारा ने बताया है कि उनकी मम्मी ने उनसे कार्तिक आर्यन को मैसेज ना करने को कहा है। उन्होंने कहा, मम्मी ने कहा कि मुझे उसके मैसेज का इंतजार करना चाहिए। इसलिए मैं कार्तिक के मैसेज का इंतजार कर रही हूं।

उसके मैसेज का इंतजार

उसके मैसेज का इंतजार

एक इंटरव्यू में सारा अली खान से सवाल हुआ था कि क्या वो कार्तिक आर्यन को सोशल मीडिया पर मेसेज करती होंगी। इस पर सारा ने कहा, मैं कई बार कह चुकी हूं कि मुझे कार्तिक पसंद है लेकिन मैं इतनी भी उतावली नहीं हो रही हूं। मेरी मां ने कहा कि मुझे इंतजार करना चाहिए। इसलिए मैं कार्तिक के मेसेज का इंतजार कर रही हूं।

सारा ने जताई थी कार्तिक को डेट करने की ख्वाहिश

सारा ने जताई थी कार्तिक को डेट करने की ख्वाहिश

सारा अली खान के साथ हाल ही में अपने पिता सैफ अली खान के साथ करण जौहर के शो में आई थीं। इसी शो में सारा ने कहा था कि वो कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं। बाद में भी कुछ मौकों पर उन्होंने इस बात को कुबूला कि वो पसंद करती हैं। सिंबा फिल्म के दौरान रणवीर सिंह ने एक इवेंट में सारा और कार्त‍िक की मुलाकात भी करवाई, थी। इस मुलाकात में दोनों कलाकार शर्माते हुए नजर आए। इस मुलाकात का वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसके बाद दोनों को लेकर मीडिया में काफी कई सवाल लगातार किए जा रहे हैं।

फिल्मों में की है जोरदार एंट्री

फिल्मों में की है जोरदार एंट्री

सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं। उनकी पहली फिल्म केदारनाथ में वो सुशांत सिंह के साथ नजर आईं। इसके बाद रणवीर सिंह के साथ उनकी दूसरी फिल्म सिंबा हाल ही में आई है। सिंबा का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही है। शुरुआती फिल्मों की कामयाबी के बाद सारा काफी उत्साहित दिख रही हैं। सारा सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+