Amphan Cyclone: पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों से साढ़े छह लाख लोगों को निकाला गया
नई दिल्ली। सुपर साइक्लोन अम्फान के लैंडफाल की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान अम्फान ओडिशा तट पर पहुंच गया है। ओडिश के बालासोर और चांदीपुर में तेज रफ्तार हवाएं चल रही हैं और बारिश हो रही है। जिसके चलते कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए हैं। ओडिशा और पश्चिम बंगाल इससे बहुत ज्यादा प्रभावित हैं। एनडीआरएफ डीजी एस.एन. प्रधान ने बताया है कि पश्चिम बंगाल से 5 लाख से ज्यादा लोगों को और ओडिशा में करीब एक लाख 59 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
Recommended Video

एनडीआरएफ डीजी प्रधान ने कहा है, लैंडफॉल का सिलसिला शुरू हो चुका है। चक्रवात के बाद असल में एनडीआरएफ का काम शुरू होगा। अभी हमारा काम और बढ़ने वाला है दो हमारे कमांडेंट्स हैं, ओडिशा और बंगाल में हमारी बटालियनें हैं। ओडिशा वाले कंमाडेंट बालासोर में कैंप कर रहे हैं और बंगाल के कंमांडेंट काकद्वीप में कैंप कर रहे हैं। ओडिशा में 20 टीमें ग्राउंड पर तैनात कर दी गई हैं।
उन्होंने बताया कि भी टीमों के पास सेटेलाइट संचार सिस्टम है। हमारे पास पेड़ों और खंभों को काटने के लिए स्पेशल यंत्र हैं, इसमें देर नहीं लगेगी। दोनों राज्यों में 41 टीमों का प्लेसमेंट हैं बंगाल में सिर्फ दो टीमें रिजर्व में रखी गई हैं जिसमें से एक टीम अभी कोलकाता में तैनात की जा रही है।
चक्रवाती तूफान बंगाल के तट पर पहुंचा चुका है। इसके पहुंचते ही पश्चिम बंगाल के सुन्दरबन के नजदीक तेज बारिश शुरू हो गई है। हवा की रफ्तार 155-165 किलोमीटर प्रतिघंटा है। मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवाती तूफान अम्फान ने बुधवार को दोपहर ढाई बजे के करीब पश्चिम बंगाल में दीघा और बांग्लादेश में हटिया द्वीप के बीच दस्तक दी। तेज बारिश और तूफानी हवाओं के साथ अगले चार घंटे में यह चक्रवात और भीषण हो जाएगा। आते समय इसकी रफ्तार 160-170 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जो 190 किलोमीटर प्रति घंटा पहुंच जाएगी ।












Click it and Unblock the Notifications