बेंगलुरु: इनकम टैक्स की छापेमारी में करीब 6 करोड़ रुपये जब्त, 16 किलो सोना भी बरामद
आयकर विभाग के अधिकारी पिछले कई दिनों से बेंगलुरु के कई ठिकानों पर छापेमारी कर रहे थे। नोटबंदी का फैसला लागू होने के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में ऐसी कार्रवाई जारी है।
बेंगलुरु। इनकम टैक्स विभाग की ओर से की गई छापेमारी में बेंगलुरु में फंसे अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। कर्नाटक के गृहमंत्री डॉ. जी. परमेश्वर ने शुक्रवार को कहा कि जब तक मामले की जांच पूरी नहीं होती, दोनों नौकरशाह सस्पेंड रहेंगे।

गुरुवार शाम इनकम टैक्स विभाग ने दो नौकरशाहों के घर छापेमारी शुरू की थी। कार्रवाई के दौरान टीम ने 5.7 करोड़ रुपये के 2000 के नोट बरामद किए हैं। जबकि करीब 90 लाख रुपये पुरानी करंसी है।
इसके अलावा करीब 7 किलोग्राम सोने की ईंटें और 9 किलोग्राम के करीब गहने बरामद हुए हैं। उनकी कीमत 5 करोड़ के आसपास आंकी गई है। इस दौरान कई प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट्स भी जब्त किए गए हैं।
बता दें कि आयकर विभाग के अधिकारी पिछले कई दिनों से बेंगलुरु के कई ठिकानों पर छापेमारी कर रहे थे। नोटबंदी का फैसला लागू होने के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में ऐसी कार्रवाई जारी है।












Click it and Unblock the Notifications