मोदी सरकार के नए अमीर और गरीब मंत्री
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार किया। क्या आप जानना चाहेंगे कि उनकी कैबिनेट में शामिल नए मंत्रियों की माली हालत किस तरह की है ? यानी कि किसकी आर्थिक स्थिति कैसी है।

सबसे अमीर वाइएस चौधरी
अगर इन नए मंत्रियों के चुनाव आयोग को दिए हलफनामे पर यकीन करें तो नए मंत्रियों में तेलुगू देशम पार्टी के वाई.एस.चौधरी सबसे ज्यादा अमीर हैं। उनके पास 189 करोड़ रुपए की चल -अचल संपति है।
उनके बाद नंबर आता है जयंत सिन्हा का । उनके पास 55 करोड़ रुपए से ज्यादा की चल-अचल संपति हैं।
महेश शर्मा
इसके बाद नंबर आता है डा. महेश शर्मा का। उनके पास है 47 करोड़ रुपए से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति। वे नोएडा मे एक अस्पताल के भी मालिक हैं।
मनोहर पार्रिकर
नए रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के पास 2.4 करोड़ की संपत्ति है। पर्रिकर को गोवा के साथ ही साथ देश की राजनीति का एक ईमानदार राजनेता माना जाता है।
अौर भी हैं मंत्री
हरिय़ाणा की सियासत के जाने-पहचाने चेहरे चौधरी बीरेन्द्र सिंह के पास है 8 करोड़ रुपए की संपति। अगर नए रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु की बात करें तो उनके खाते में और दूसरी तमाम संपति डेढ करोड रुपये के आसपास है। नए स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा के पास है दो करोड़ रुपये से कुछ ज्यादा की चल-अचल संप संपत्ति।
बिहार की लंबे समय से राजनीति कर रहे राम कृपाल यादव के पास है 1.4 करोड़ रुपए की संपत्ति। उधर, मुख्तार अब्बास नकवी के पास है 2.6 करोड़ रुपए की संपत्ति। पायलट से राजनीति के मैदान में आने वाले राजीव प्रताप रूडी के पास है 6.3 करोड़ रुपए की संपति।
प्लंबर से मंत्री बने होशियारपुर के सांसद विजय सांपला के पास है 1.5 करोड़ रुपए की संपत्ति। नए मत्रियों में सबसे कम चल-अचल संपत्ति है साध्वी निरंजन ज्योति के पास। उनके पास 4 लाख रुपये की कुल संपति है।












Click it and Unblock the Notifications