एमनेस्टी इंटरनेशनल की सफाई, कहा- पेगासस रिपोर्ट है सही, हम नतीजों के साथ खड़े
नई दिल्ली, 22 जुलाई: हाल ही में कई विदेशी मीडिया संस्थानों ने मिलकर पेगासस प्रोजेक्ट नाम से एक रिपोर्ट जारी की थी। जिसमें कई देशों के पत्रकार, नेताओं आदि की जासूसी की बात सामने आई। इसके बाद से मानवाधिकार समूह एमनेस्टी इंटरनेशनल को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें की जा रही थीं, लेकिन गुरुवार को समूह ने खुद आधिकारिक बयान जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा कि वो स्पष्ट रूप से पेगासस प्रोजेक्ट के नतीजों के साथ खड़े हैं।

दरअसल कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया कंपनियों, फॉरबिडन स्टोरी और एमनेस्टी इंटरनेशनल द्वारा हाल ही में एक रिपोर्ट प्रकाशित की गई थी। जिसमें दावा किया गया कि दुनिया के करीब 50 हजार फोन हैक किए गए हैं। इनमें पत्रकार, नेता, मंत्री, एक्टिविस्ट शामिल थे। फोन हैकिंग के लिए इजरायल की कंपनी एनएसओ ग्रुप के पेगासस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर ये खबर आई कि एमनेस्टी इंटरनेशनल जासूसी के दावों से पलट गया है। जिस पर उसको दोबारा सफाई जारी करनी पड़ी। एमनेस्टी ने कहा कि वो स्पष्ट रूप से पेगासस के पक्ष में है। साथ ही आंकड़े अकाट्य रूप से एनएसओ ग्रुप के पेगासस जासूसी सॉफ्टवेयर के संभावित लक्ष्यों के साथ जुड़े हैं।
एनएसओ ने भी जारी किया बयान
दो दिन पहले स्पाईवेयर के निर्माता एनएसओ ने गैरकानूनी तरह से की गई जासूसी को लेकर बड़ा बयान दिया था। कंपनी ने कहा कि एनएसओ अपनी प्रौद्योगिकियों के दुरुपयोग के किसी भी विश्वसनीय सबूत की पूरी तरह से जांच करेगा। अगर कोई खामी पाई जाती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले कंपनी ने कहा था कि वो सिर्फ सरकारों को ही अपना स्पाईवेयर उपलब्ध करवाती है।












Click it and Unblock the Notifications