विद्या सिन्हा के निधन से दुखी हैं अमिताभ बच्चन, ऐसे किया याद

नई दिल्ली। छोटी सी बात और रजनीगंधा जैसी फिल्मों में अपने किरदारों से एक्टिंग की दुनिया में एक खास छाप छोड़ने वाली एक्ट्रेस विद्या सिन्हा को अमिताभ बच्चन ने याद किया है। गुरुवार को मुंबई के एक अस्पताल में विद्या सिन्हा निधन हो गया था। अमिताभ बच्चन ने विद्या की फिल्मों का फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया है।

amitabh bachchan, vidya sinha, mumbai, actress, film, bollywood, अमिताभ बच्चन, मुंबई

संजीव कुमार के साथ विद्या सिन्हा की कुछ तस्वीरों को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'विद्या सिन्हा की मौत के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। एक शानदार कलाकार... परिवार के लिए प्रार्थनाएं और सांत्वना'। सिनेमा से जुड़ी और भी कई हस्तियों ने विद्या सिन्हा के निधन पर दुख का इजहार किया है।

71 साल की विद्या सिन्हा ने गुरुवार को जुहू स्थित क्रिटीकेयर अस्पताल में आखरी सांस ली थी। शुक्रवार को उनका अंति संस्कार किया गया। विद्या 70 के दशक में कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहीं। विद्या ने छोटी सी बात, रजनीगंधा, तुम्हारे लिए, पति पत्नी और वो, मुक्ति, इनकार, स्वयंवर, मगरूर और सफेद झूठ जैसी फिल्मों में काम किया।

निजी जिंदगी में किया परेशानियों का सामना

शादी विद्या सिन्हा ने 1968 में उन्होंने वेंकेटेश्वरम अय्यर से शादी की थी। 1996 में अय्यर की मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने डॉक्टर सालुंखे से शादी की थी लेकिन ये रिश्ता बहुत अच्छा नहीं चल सका। 2009 में उन्होंने अपने दूसरे पति डॉक्टर सालुंखे पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया और साल 2011 में दोनों को तलाक हो गया। अभी भी दोनों के बीच अदालत में मुकदमें चल रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+