'पहली बार जब मैंने अपने पिता को टूटते देखा', कुली एक्सीडेंट की पुरानी तस्वीर शेयर कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन
'पहली बार जब मैंने अपने पिता को टूटते देखा', कुली एक्सीडेंट की पुरानी तस्वीर शेयर कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन
Amitabh Bachchan on Twitter crossed 45 million:अमिताभ बच्चन ने शनिवार (09 जनवरी) को फिल्म कुली के दौरान हुए एक्सीडेंट की एक पुरानी तस्वीर साझा की है। अमिताभ बच्चन ने ये फोटो अपने ट्विटर पर 45 मिलियन फॉलोअर्स होने पर साझा की है। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट में ये बताया है कि ये तस्वीर (जो साझा की गई है) उनके फैन ने उन्हें भेजी है। इस अमिताभ बच्चन के फिल्म कुली के दौरान हुए एक्सीडेंट के वक्त की है। अमिताभ ने कैप्शन में लिखा है कि एक्सीडेंट के दौरान जब वो बहुत गंभीर रूप से घायल थे तो उन्होंने पहली बार अपने पिता और कवि हरिवंश राय बच्चन को टूटते हुए हताश देखा था। उन्होंने बताया है कि जब वो अस्पताल से लौटकर आए तो उनके पिता कैसे रोए थे।

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा, ''कैप्शन ने ट्विटर पर 45 मिलियन की जानकारी दी...धन्यवाद जैस्मीन, लेकिन तस्वीर बहुत कुछ कह रही है...ये वो तस्वीर है जब कुली के एक्सीडेंट के बाद में अस्पताल से घर वापस लौटा था। पहली बार जब मैंने अपने पिता को टूटते देखा था! ध्यान दीजिए इसमें परेशान छोटा अभिषेक भी नजर आ रहा है।''
तस्वीर में अमिताभ बच्चन अपने पिता के पैर छूते हुए दिख रहे हैं। उनके पिता को रोते हुए देखा जा सकता है। अभिषेक बच्चन अपने दादा के बगल में खड़े हैं। इस तस्वीर के शेयर होते ही बिग बी के फैन्स ने खतरनाक दुर्घटना को याद करते हुए अपनी भावनाएं कमेंट में जाहिर की है। बता दें कि 26 जुलाई 1982 को बैंगलोर विश्वविद्यालय में कुली फिल्म की शूटिंग के दौरान एक फाइट सीन करते हुए अमिताभ बच्चन का एक्सीडेंट हुआ था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इस वक्त फिल्म ब्रह्मास्त्र और झुंड में काम कर रहे हैं। हालांकि कोरोना काल की वजह से उनकी ये दोनों अपकमिंग फिल्म रिलीज नहीं हो पाई है। फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। पहली बार ये अमिताभ बच्चन आलिय और रणबीर के साथ बड़े पर्दे पर दिखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications