क्या हुआ जो बैलगाड़ी पर सफर को मजबूर हुए अमिताभ बच्चन, खटिया पर सोते हुए सामने आई तस्वीर

मुंबई। यूं तो बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन किसी न किसी चीज को लेकर चर्चाओं में बने ही रहते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर कीं उन्हें देखकर उनके फैंस भी चौंक गए। दरअसल इन तस्वीरों में सूपरस्टार अमिताभ बच्चन सिर्फ बैलगाड़ी में सफर करते दिख रहे हैं बल्कि खटिया पर भी सो रहे हैं।

amitabh bachchan seen travelling on bullock cart and sleeping in village

तस्वीरों के साथ कैप्शन में अमिताभ ने लिखा है- बड़े दिनों के बाद गांव की खटिया और बैलगाड़ी की सवारी का सौभाग्य प्राप्त हुआ.
एक अन्य तस्वीर में अमिताभ बस में बैठे दिखाई पड़ रहे थे। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्हेंने लिखा था- 'खटिया पर लेटने से पहले , और बैलगाड़ी पे जाने से पहले , बस में भ्रमण किया ... तो हमारे हितैषी ने कविता लिख डाली : "बस के बाद बैलगाड़ी पर, खा खा कर हिचकोले। धूप में जाकर डाली खटिया, कुछ आराम तो हो ले।"

बता दें कि इन तस्वीरों और अमिताभ के लुक को देखकर साफ मालूम हो रहा है कि वे किसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैंऔर ये तस्वीरें फिल्म के सेट की ही हैं। गौरतलब है कि अमिताभ सोशल मीडिया- खासकर ट्विटर और इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने कामकाज या निजी जीवन की बातें और तस्वीरें अपने फैंस के साथ साझा करते रहते हैं।

यह भी पढ़ें- कादर खान के यादगार डायलॉग, जिन्होंने अमिताभ बच्चन को 'एंग्रीयंग मैन' बनाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+