अमिताभ बच्चन ने एक पाकिस्तानी का रोल करने से क्यों कर दिया मना?
मुंबई। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने एक हॉलीवुड फिल्म इसलिए छोड़ दी क्योंकि इसमें उन्हें एक पाकिस्तानी का किरदार अदा करना था। ऐसे बताया जा रहा है कि भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव के चलते उन्होंने ये फिल्म नहीं की। रेसल पोक्यूटी इस फिल्म को बना रहे है। वहीं ये भी बताया जा रहा है कि डेट्स को लेकर भी अमिताभ के सामने इस फिल्म को करने में मुश्किल आ रही थी।

रेसल पोक्यूटी बना रहे हैं फिल्म
ऑस्कर विनर साउंड डिजानइर रेसल पोक्यूटी ने एक फिल्म में पाकिस्तानी एक्टर का रोल ऑफर किया था। फिल्म से रेसल पोक्यूटी भी बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म को दो साल पहले अमिताभ को ऑफर किया गया था। रेसल लगातार बच्चन की तरफ से डेट्स का इंतजार कर रहे थे ताकि फिल्म को शुरू किया जा सके लेकिन आखिर में उनको अमिताभ की तरफ से इस फिल्म के लिए मना कर दिया गया।

अमिताभ को पसंद आई थी स्क्रिप्ट
जानकारी के मुताबिक, रेसल ने दो साल पहले अमिताभ को ये स्क्रिप्ट सुनाई तोदोनों देशों के बीच शांति का संदेश देने वाली यह फिल्म बहुत पसंद आई थी। बीते कुछ दिनों में बने माहौल को देखते हुए उन्होंने फिल्म से किनारा कर लिया। पुलवामा अटैक के बाद पूरी तरह से माहौल बदलने के बाद अब अमिताभ इस फिल्म से जुड़ना नहीं चाह रहे हैं।

तेरा यार हूं मैं' की शूटिंग में बिजी हैं बच्चन
अमिताभ बच्चन इन दिनों फिल्म 'तेरा यार हूं मैं' की शूटिंग कर रहे हैं। यह फिल्म हिंदी, तमिल और बंगाली भाषा में रिलीज होगी। फिल्म में एसजे सूर्या और राम्या कृष्णनन लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म को टी तमिलवनन निर्देशित कर रहे हैं। अमिताभ इसके अलावा ब्रह्मास्त्र और झुंड की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।
-
Mumbai News: कल्याण में कार और ट्रक की हुई भीषण टक्कर, 11 लोगों की हुई मौत -
Mumbai Water Cut Update: 18 घंटे नहीं मिलेगा पानी, इन इलाकों में होगी भारी कटौती, BMC ने जारी किया अलर्ट -
Asha Bhosle-ओपी नय्यर की दर्दनाक मोहब्बत, 4 बच्चों के पिता के प्यार में पागल थीं गायिका, फिर टूटा दिल -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने में दाम घटे तो वहीं चांदी हुई 2124 रु सस्ती, क्या हैं मुंबई में ताजा भाव? -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का धमाकेदार टीजर रिलीज, वरुण धवन की कॉमेडी का लगा दमदार तड़का -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो












Click it and Unblock the Notifications