अमिताभ ने बयां किया महिलाओं का दर्द, जो हर पल होती हैं सेक्सिज्म की शिकार
मुंबई। हिंदी फिल्मों के शहंशाह अमिताभ बच्चन काफी समय से महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर अपनी बात रखते आये हैं। अमिताभ की इस बात का असर लोगों पर दिखता भी है लेकिन अब भी वो असर काफी कम है इसलिए ही शायद हिंदी सिनेमा के बिग बी अब एक ऐसा वीडियो लेकर सामने आये हैं जिसमें ये दिखाया गया है कि हमारे समाज की महिलाएं कैसे हर पल, हर घड़ी, चाहे अनचाहे सेक्सिज्म की शिकार हो रही हैं।
Pics: ओबामा, बिल गेट्स और अमिताभ ब्रेकफास्ट में क्या खाते हैं?

वीडियो में बताया गया है कि महिलाओं की जिंदगी आसान नहीं उन्हें हर वक्त अपने आप को सुरक्षित रखते हुए बहुत सारे सवालों का जवाब देना होता है, जानते हैं क्यों, क्योंकि वो एक औरत हैं।
महिलाएं और लड़कियां तो घर में भी सेफ नहीं
बाहर तो छोड़िये महिलाएं और लड़कियां तो घर में भी सेफ नहीं है। इस कटु सत्य को अमिताभ ने बेहद ही मार्मिक ढंग से लोगों के सामने पेश किया है जिसे हर किसी को कम के कम एक बार तो जरूर देखना चाहिए।
फिर छलका अमर सिंह का दर्द.. बोले.. अमिताभ के बाद भरोसे से भरोसा उठ गया
लिंग-भेद हमारे देश में नया मुद्दा नहीं है, दशकों से इस गंभीर विषय पर बहस होती आयी है, लोगों के शिक्षित होने के बावजूद मॉर्डन लाइफस्टाइल में महिलाओं के लिए समाज पूर्वाग्रहों से ग्रसित है। आखिर इन चीजों का जिम्मेदार कौन है और ये बीमारी कैसे दूर हो सकती है इसी बारे में अमिताभ ने अपने वीडियो में बात की है।
युवी के लिए अमिताभ-दीपिका ने किया कैट वॉक, देखें तस्वीरें
आपको बता दें कि 16 सितंबर को अमिताभ बच्चन की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'पिंक' रिलीज होने जा रही है, जिसमें महिलाओं के इसी परेशानी को दिखाया गया है। अमिताभ के इस वीडियो को बनाया है विवेल और पिंक मूवी मेकर्स ने, जिसे अमिताभ के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया है।
आप भी देखिये दिल पर चोट करने वाले इस वीडियो को और सोचिए इसका समाधान कैसे हो सकता है?...












Click it and Unblock the Notifications